
गुजरात के 23 द्वीपों-तटों का विकास होगा: रूपाणी
गांधीनगर. गुजरात में 50 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले 23 द्वीपों (आइलैण्ड)-तटों (बीच) का प्रथम चरण में पर्यटन धाम के रूप में संपूर्ण विकास करने का महत्वाकांक्षी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में मंगलवार को द्वीप विकास प्राधिकरण (आईलैंड डवलपमेंट अथॉरिटी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया।
गुजरात 1600 किलोमीटर लम्बा समुद्री किनारा और 144 द्वीपों और तटों (बीच वाला देश का विकासशील राज्य है। भारत सरकार की आइलैंड डवलपमेंट पॉलिसी से सुसंगत इस आइलैंड के सर्वग्राही विकास पर गहन विचार- विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने 23 द्वीपों में पर्यटन, पर्यावरणीय सुरक्षा, मत्स्योद्योग, खेती और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विकास में स्थानीय रोजगार और स्थानीय कॉलोनियों, नागरिकों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने को कहा है।
इस बैठक में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, वन पर्यावरण मंत्री गणपतसिंह वसावा, पर्यटन मंत्री जवाहरभाई चावड़ा और गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा उपस्थित थे। इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री के साथ ही सदस्यों के रूप में उप मुख्यमंत्री, पर्यटन, वन-पर्यावरण मंत्री, गृह राज्य मंत्री सहित 14 सदस्यों को शामिल किया गया है।
Published on:
28 Aug 2019 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
