18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: डॉ. नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

Gujarat, Dr Nimaben Acharya, Assembly, first women speaker

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: डॉ. नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

Gujarat: डॉ. नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष,Gujarat: डॉ. नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष,Gujarat: डॉ. नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

गांधीनगर. भाजपा की वरिष्ठ विधायक डॉ नीमाबेन आचार्य को सोमवार को गुजरात विधानसभा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वे गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। उधर भाजपा के शहेरा से विधायक जेठा भरवाड को बहुमत से उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्पीकर के पद के लिए ़ड़ॉ आचार्य के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी समर्थन किया। बाद में सदन के सदस्यों ने डॉ. नीमाबेन आचार्य को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। फिर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी सह सम्मान डॉ. नीमाबेन आचार्य को अध्यक्ष की सीट तक ले गए।

गुजरात के इतिहास में अहम दिन: सीएम पटेल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात के इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गुजरात विधानसभा के भवन का नाम विट्ठल भाई पटेल के नाम पर है जिनकी आज जयंती है। इसी शुभ दिन पर सदन ने एक नई उज्जवल परंपरा आरंभ कर डॉ आचार्य को गुजरात विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की है। वर्ष 1960 में गुजरात के निर्माण के बाद राज्य विधानसभा को पहली बार एक महिला स्पीकर मिला। इसके लिए पूरे सदन की ओर से वे उन्हें बधाई देते हैं।

नई जिम्मेवारी को वहन करने की कोशिश करेंगी: आचार्य

इस अवसर पर डॉ आचार्य ने कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ नई जिम्मेवारी को वहन करने की पूरी कोशिश करेंगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि विपक्ष के समर्थन से राज्य को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली हैं।