20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: कांग्रेस के पूर्व विधायक गोवा रबारी भाजपा में शामिल

Gujarat, Ex Congress MLA, Gova Rabari, BJP

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: कांग्रेस के पूर्व विधायक गोवा रबारी भाजपा में शामिल

Gujarat: कांग्रेस के पूर्व विधायक गोवा रबारी भाजपा में शामिल

Gujarat: Ex Congress MLA Gova Rabari joins BJP

कांग्रेस के पूर्व विधायक गोवा रबारी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर गुजरात के ओबीसी समाज के नेता ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल व अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की खेस व टोपी धारण की। इस अवसर पर नवसारी जिले के विजलपोर कांग्रेस के अध्यक्ष जगमल देसाई भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा से जुड़े।

इस अवसर पर पाटिल ने कहा कि आज देश का नेतृत्व दो बड़े नेता कर रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। ये दोनों ही उत्तर गुजरात के हैं। इस कार्यक्रम में रबारी ने कहा कि आज गुजरात सहित देश भर में विकास की राजनीति चल रही है। वे भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़कर विकास के कार्यों में साथ देंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को और ज्यादा मजबूत करेंगे। पाटिल के मुताबिक केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही देश की सुरक्षा भी मजबूत की है। रबारी ने कहा कि वे गत 35 वर्षों के राजनीतिक करियर में समाज की ताकत से बड़़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश व विश्व के नेताओं में विकास पुरुष के रूप में पहचान है। उन्होंने गुजरात सहित देश भर में विकास की राजनीति की है।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, राज्य मंत्री बलवंतसिंह चौहाण, बनासकांठा जिला अध्यक्ष कीर्तिसिंह वाघेला उपस्थित थे।प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल, सांसद परबत पटेल, जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती कावडिया, विधायक केशाजी चौहाण, प्रवीण माळी, मावजी देसाई, अनिकेत ठाकर व पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरि चौधरी, खेती बैंक के चेयरमैन डॉलर कोटेचा सहित साधु-संत उपस्थित थे।