18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DefExpoGujarat: मोदी ने कहा, डिफेंस एक्सपो से गुजरात को मिली नई पहचान

Gujarat, new identity, Defense Expo, PM Modi, Gandhinagar

less than 1 minute read
Google source verification
DefExpoGujarat:मोदी ने कहा, डिफेंस एक्सपो से गुजरात को मिली नई पहचान

DefExpoGujarat:मोदी ने कहा, डिफेंस एक्सपो से गुजरात को मिली नई पहचान

Gujarat got a new identity from Defense Expo: Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश और दुनिया में विकास और औद्योगिक सामथ्र्य को लेकर गुजरात की पहचान को डिफेंस एक्सपो से चार चांद लग रहा है। राज्य को एक नई ऊंचाई मिल रही है।

बुधवार को महात्मा मंदिर में डिफेन्स एक्सपो का उद्घाटन करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में गुजरात डिफेंस इंडस्ट्री का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा जो भारत की सुरक्षा और सामरिक सामथ्र्य में बहुत बड़ा योगदान देगा।

गुजरात के साथ अफ्रीका का आत्मीय संबंध

उन्होंने कहा कि गुजरात का अफ्रीका के साथ बहुत पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। अफ्रीका में जो पहली ट्रेन चली थी, उसके निर्माण कार्य में गुजरात के कच्छ से लोग अफ्रीका गए थे। उन्होंने मुश्किल अवस्था में हमारे कामगारों ने जी-जान से काम कर अफ्रीका में आधुनिक रेल की नींव रखने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मोदी ने कहा कि अफ्रीका में दुकान शब्द कॉमन है। ये दुकान शब्द गुजराती है। रोटी, भाजी ये अफ्रीका के जनजीवन में जुड़े हुए शब्द हैं। महात्मा गांधी जैसे वैश्विक नेता के लिए भी गुजरात अगर उनकी जन्मभूमि थी, तो अफ्रीका उनकी पहली कर्मभूमि थी।
उन्होंने कहा कि इतने सारे देशों की उपस्थिति के जरिए विश्व का बहुत बड़ा सामथ्र्य गुजरात की धरती पर जुट रहा है। वे इस आयोजन में भारत के सभी मित्र राष्ट्रों और उनके प्रतिनिधियों का हृदय से स्वागत करते हैं।