20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ी गर्मी, अहमदाबाद में आज भी यलो अलर्ट, अगले दिनों बारिश भी संभव

राजकोट में तापमान 42 डिग्री के पार

less than 1 minute read
Google source verification
बढ़ी गर्मी, अहमदाबाद में आज भी यलो अलर्ट, अगले दिनों बारिश भी संभव

बढ़ी गर्मी, अहमदाबाद में आज भी यलो अलर्ट, अगले दिनों बारिश भी संभव

अहमदाबाद. राज्य के विविध भागों में गर्मी का जोर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को राजकोट में 42.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने राज्य के विविध भागों में तीन दिनों तक लू की चेतावनी दी है, उसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अहमदाबाद महानगरपालिका ने भी शहर में बुधवार को यलो अलर्ट की चेतावनी दी है। हालांकि इसके बाद तापमान में आंशिक कमी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कच्छ व अन्य कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी दी है। मंगलवार को राजकोट के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर उत्तर गुजरात का डीसा रहा, जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। भुज में 41.4 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 41.3 और विद्या वल्लभनगर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि अहमदाबाद में 40.8, गांधीनगर में 40.5, वडोदरा में 40.4 और सूरत में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

13 से तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 13 अप्रेल को सूरत, नवसारी, वलसाड व सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ जिले के कुछ-कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अगले दो दिनों तक भी सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।