
गुजरात में आर्सेलर करेगी एक लाख करोड़ का निवेश,गुजरात में आर्सेलर करेगी एक लाख करोड़ का निवेश
गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से शुक्रवार को गांधीनगर में आर्सेलर मित्तल गु्रप के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप उमा मिले। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान मित्तल ने सूरत में हजीरा प्लांट के निकट अपनी इकाई के विस्तार के लिए पचास हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश करने की प्रतिबद्ध जताई।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइड्रोजन गैस उत्पादन क्षेत्र में भी पचास हजार करोड़ रुपए का निवेश उनकी ग्रुप करेगा। इस तरह एक लाख करोड़ रुपए गुजरात में निवेश करने को इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री रुपाणी ने भी उन्हें राज्य सरकार की ओर से सभी जरूरी मदद का विश्वास दिलाया और निवेश करने के प्रस्ताव की सराहना की।
लक्ष्मी मित्तल ने सराहना की कि कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में गुजरात के विकास की गति को थमने नहीं दी और उद्योगों को साथ रखकर कोरोना काल की जटिल स्थिति में भी बेहतर कार्य किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार दास भी उपस्थित थे।
Published on:
20 Aug 2021 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
