12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujara news : बच्चों ने किया देश भक्ति पर काव्य पाठ

Gujarat news, poetry, children, gandhinagar news; समरस संस्थान साहित्य सर्जन भारत की उदयपुर इकाई का शपथ ग्रहण

less than 1 minute read
Google source verification
Gujara news : बच्चों ने किया देश भक्ति पर काव्य पाठ

Gujara news : बच्चों ने किया देश भक्ति पर काव्य पाठ

गांधीनगर. समरस संस्थान साहित्य सृजन-भारत की ओर से बाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं उदयपुर इकाई का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 5 से 15 वर्ष तक के बाल काव्य प्रतिभागियों ने कविता प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। बाल कवियों ने अपनी कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।

समरस संस्थान की आफलाइन काव्य प्रतियोगिता में शहर की चयनित 15 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समरस संस्थान साहित्य सृजन के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल' ने की। संस्थान के संयोजक मुकेश व्यास ने संस्था के वृहद उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था मातृ भाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए पूर्ण रूपेण संकल्पित है, चार लोगों से शुरू होकर संस्थान आज छत्तीस हजार सदस्यों की संख्या तक पहुंच गया है। व्यास ने बच्चों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय कोटा खुला विश्वविद्यालय की निदेशक प्रोफेसर रश्मि बोहरा ने कहा कि काव्य गुण बच्चों में सहज ही विद्यमान होता है।उसे विकसित होने का अवसर मिलना चाहिए। मुख्य अतिथि आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख महेन्द्र लालस ने भाषा की शुद्धता की बात कही। उन्होंने कहा कि भाषा की गतिशीलता रहनी चाहिए। उसमें पुरानापन नहीं होना चाहिए।

उदयपुर इकाई की ओर से आयोजित काव्य प्रतियोगिता में 5 से 9 वर्ष आयु वर्ग में निष्ठा कुमावत,राघव जैन प्रथम, सिंह राणावत और मनन श्रीमाली द्वितीय,10 से15 वर्ष की आयु श्रेणी में परि जोशी,चैरील कोठारी प्रथम तथा फाल्गुनी श्रीमाली और मैत्रेय चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सभी विजेताओं को संम्मान पत्र, उपरणा, पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मंजू त्रिपाठी ने आभार जताया।