16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अंबेडकर के जीते जी छह बार संविधान संशोधन करने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है: पटेल

2 min read
Google source verification
Rushikesh patel

गुजरात विधानसभा में चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल।

Ahmedabad गुजरात के कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर के जीते जी संविधान में छह बार संशोधन (सुधार) करने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है, जो कि निरर्थक है। कांग्रेस ने उसके शासन के पूरे कार्यकाल के दौरान 86 बार संशोधन करके संविधान का बार-बार अपमान किया है।

पटेल ने यह बात गुजरात विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में कही।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुख्य प्रधान (मुख्यमंत्री) से ज्यादा समस्याएं प्रधान थीं। आज भाजपा सरकार के परिश्रम के कारण आपातकाल, तंगी, भुखमरी जैसे शब्द गुजरात में इतिहास बन चुके हैं।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से भारतीय संविधान अखंड

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 को हटाने से भारतीय संविधान अखंड हुआ है। मोदी ने रामराज्य के आदर्श की कल्पना को साकार किया है। भगवान श्री रामलला निज मंदिर में बिराजे हैं। चार करोड़ से ज्यादा लोगों को पीएम आवास के तहत अपने सपनों का घर मिला है।

राज्य का 70 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचित

पटेल ने कहा कि कृषि प्रधान देश के लिए सिंचाई सुविधा रक्तवाहिनी के समान है। गुजरात में कुल कृषि योग्य क्षेत्र 105.88 लाख हेक्टेयर है और सिंचाई क्षेत्र 70 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। पानम, कडाणा और अन्य छोटे-बड़े चेकडैम के तहत 50 हजार हेक्टेयर का सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने में सफलता मिली है। इससे राज्य में कुल फसलों का उत्पादन 519.74 लाख मैट्रिक टन पर पहुंच गया है। कांग्रेस के शासनकाल में तो सरकार की ओर से पीने के पानी को पहुंचाने के लिए भी गांवों की गिनती की जाती थी। भाजपा सरकार ने गांव को तो गिना ही नहीं बल्कि छोर पर बसे गांव का एक भी घर बाकी न रहे उसकी चिंता की है। हर घर पर नल से जल पहुंचाया है।

राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर

उन्होंने कहा कि राज्य में आज कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। आज राज्य भय, भ्रष्टाचार से मुक्त है। त्योहार में उत्सव का माहौल देखने को मिलता है।