29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: टिकैत ने कहा , किसानों की जमीन निजी कंपनियों को सौंपी गई

Gujarat, Rakesh Tikait, Farmers, land, Vadodara
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 6 Apr 2021, 1:37 AM IST

Gujarat: टिकैत ने कहा , किसानों की जमीन निजी कंपनियों को सौंपी गई

Gujarat: टिकैत ने कहा , किसानों की जमीन निजी कंपनियों को सौंपी गई

वडोदरा. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गुजरात की तरह देश भर में किसानों की जमीन छीनी जा रही है। अहमदाबाद के बाद वडोदरा के छाणी क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंचे टिकैत ने सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश की कंपनियां सरकार चला रही हैं लेकिन अब यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। मध्य गुजरात में किसान नेताओं से मुलाकात के लिए पहुंचे बीकेयू नेता ने कहा कि गुजरात गांधीजी व सरदार पटेल का है, यहां शांतिपूर्ण आंदोलन हो चुके हैं। अब कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि गुजरात की तरह देश भर में किसानों की जमीन छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में किसानों में जागृति और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। किसानों की जमीन निजी कंपनियों को सौंप दी गई हैं। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का प्रलोभन देकर सरकार विफल रही। इसे लेकर युवाओं को भी आगे आना होगा। 51 वर्षीय टिकैत ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के किसान सेल की ओर से लंबे समय से किसान आंदोलन के नेताओं को समर्थन दिया जा रहा है। गुजरात कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी।