
Dakor: रणछोड़राय मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए चुकाने होंगे 500 रुपए
Gujarat: Rs 500 for VIP darshan at Dakor Temple
डाकोर के रणछोड़राय मंदिर में भगवान के निकट से दर्शन के लिए अब शुल्क चुकाने होंगे। यहां पर भी अब भक्तों के लिए वीआईपी प्रवेश की शुरुआत की गई है। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा गुरुवार से मंदिर में प्रारंभ की गई।
डाकोर मंदिर के प्रभारी मैनेजर रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि डाकोर मंदिर कमिटी की बैठक में मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों और उनके हित में ट्रस्टी मंडल और सेवकों के साथ चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत ठाकोरजी के सामने कीर्तन यानी जाली में उंबरा तक भगवान की मूर्ति के निकट जाने का शुल्क 500 रुपया होगा। महिलाओं की जाली में पुरूष को दर्शन करने के लिए न्यौछावर के रूप में 250 रुपए लिए जाएंगे। इसके साथ 12 साल से कम उम्र के बच्चों को परिवार के साथ इन दोनों जगहों पर मुफ्त दर्शन की व्यवस्था होगी। इसके मुताबिक गुरुवार से ही श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा शुरू हो चुकी है। इस वीआईपी प्रवेश की रकम से मंदिर का विकास किया जा सकेगा।डाकोर मंदिर में भी अन्य मंदिरों की तरह वीआईपी दर्शन का शुल्क लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन के मैनेजर जगदीश दवे ने बताया कि रूटीन दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यात्रियों को मुफ्त में भगवान के दर्शन होते है, लेकिन भक्तों की मांग थी कि आगे बैठकर निकट से भगवान के दर्शन करने के लिए एक व्यवस्था की जानी चाहिए। इसे लेकर यह निर्णय लिया गया है।
डाकोर में कुछ समय पहले भक्तों को छोटे कपड़े पहनकर दर्शन के लिए आने पर रोक लगा दी गई थी। हिंदू संस्कृति के विरोध स्वरूप इस तरह के कपड़े पहनने पर प्रतिबंध को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने यह अहम फैसला लिया था।डाकोर टेम्पल कमिटी के चेयरमैन परिन्दु भगत ने बताया कि टेम्पल कमिटी के ट्रस्टियों के साथ व सेवकभाईयों ने यह निर्णय खूब समझबूझ कर लिया है। इस रकम का उपयोग डाकोर मंदिर के विकास में खर्च किया जाएगा। इस रकम का अन्य कोई उपयोग नहीं किया जाएगा।
सूरत से डाकोर में दर्शन करने पहुंचे निलेश मेहता ने इस निर्णय को अनुचित बताया। एक अन्य भक्त ने कहा कि इस तरह से शुल्क वसूलकर नजदीक करने देने का निर्णय सही नहीं है। मंदिर के प्रभारी मैनेजर उपाध्याय ने कहा किपहले भी यह प्रस्ताव जारी किया गया और अपील की गई थी। अब फिर से निर्णय लेकर मंदिर परिसर में पैम्फलेट सहित नोटिस लगाई गई है।
Published on:
25 Aug 2023 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
