5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समग्र शिक्षा अभियान नेशनल कॉन्क्लेव: गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे वनीता व कपिल

Gujarat, Samagra shiksha abhiyan, Raipur, Chhattisgarh, national conclave, innovation in education -रायपुर में हो रही कॉन्क्लेव में देशभर से शामिल हो रहे हैं 51 इनोवेटिव पहल करने वाले शिक्षक  

less than 1 minute read
Google source verification
समग्र शिक्षा अभियान नेशनल कॉन्क्लेव: गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे वनीता व कपिल

समग्र शिक्षा अभियान नेशनल कॉन्क्लेव: गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे वनीता व कपिल

अहमदाबाद. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे समग्र शिक्षा अभियान नेशनल कॉन्क्लेव में राजकोट की वनीता राठौड़ और पाटण के कपिल शुक्ल गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कॉन्क्लेव में देशभर से 51 ऐसे शिक्षकों को बुलाया गया है, जिन्होंने शिक्षा को अपनी इनोवेटिव पहल के चलते और भी ज्यादा प्रभावी एवं रोचक बनाया है।
वनीता राठौड़ राजकोट महानगर पालिका की नगर प्राथमिक शिक्षा समिति संचालित स्कूल नंबर 93 विनोबाभावे की प्राचार्य हैं। जबकि कपिल शुक्ल पाटण की सिद्धपुर तहसील के गणेशपुरा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक हैं।
वनीता राठौड़ इससे पहले राज्य के श्रेष्ठ शिक्षक सहित राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ शिक्षक का अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में भी जब स्कूल बंद थे तब भी अपने स्कूल के बच्चों की शिक्षा को नहीं रुकने दिया।
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव में वनीता राठौड़ अपने इनोवेशन की जानकारी देंगीं।
उन्होंने बताया कि प्रयोगों के साथ यदि बच्चों को पढ़ाया और समझाया जाए तो वे ज्यादा बेहतर तरीके से सीखते हैं और उसे भूलते नहीं हैं। कोरोना महामारी के समय में भी उन्होंने अपनी यूट्यूब चैनल के जरिए विद्यार्थियों के वैदिक गणित व अन्य विषय की पढ़ाई कराई। स्कूल की लाइब्रेरी के पुस्तकों को बच्चों के घर भेजा ताकि वे पढ़ सकें। कपिल शुक्ल ने भी अपने इनोवेशन के जरिए प्राथमिक स्कूल के बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाया है।