5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Gujarat: प्रदेश भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, पदाधिकारियों के चयन पर मंथन

गांधीनगर में सीएम आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक, आज व कल सामान्य सभा में आधिकारिक रूप से चयन होगा। बैठक में जूनागढ़ मनपा, 66 नपा के पदाधिकारियों के अधिकांश नाम पर लगी मुहर है।

Google source verification

अहमदाबाद. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद जूनागढ़ महानगर पालिका, 66 नगर पालिकाओं और तीन तहसील पंचायतों के पदाधिकारियों के ज्यादातर नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को गुजरात प्रदेश भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जूनागढ़ मनपा, 66 नपा, 3 तहसील पंचायत के महापौर, उप महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, शासक पक्ष के नेता, नपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नाम पर मंथन के बाद ज्यादातर पर मंजूरी की मुहर लगाई गई। करीब 220 से ज्यादा नामों पर मंजूरी दी गई है।

जिन नामों को मंजूरी दी गई है, उन लोगों के नाम का प्रस्ताव अब बुधवार और गुरुवार को जूनागढ़ मनपा व संबंधित नगर पालिका और तहसील पंचायत की सामान्य सभा में रखा जाएगा।

सामान्य सभा में पदाधिकारियों के नाम पर आधिकारिक रूप से मंजूरी की मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद पदाधिकारी उसी दिन व संभवत: अगले दिन पदभार ग्रहण करेंगे।

संसदीय बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुड़ास्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल, विनोद चावडा, पूर्व मंत्री आर सी फळदू, पूर्व सांसद किरीट सोलंकी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गत 18 फरवरी को स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे।