अहमदाबाद

Gujarat: अब गुजरात भाजपा अध्यक्ष पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव

Gujarat, State BJP President, C R Paatil, Corona positive

less than 1 minute read
Gujarat: अब गुजरात भाजपा अध्यक्ष पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना शंकास्पद मरीज के रूप में मंगलवार को उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। इसके बाद कराए गए आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक पाटिल को फिलहाल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके कोरोना का उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में हैं।

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या सहित भाजपा मुख्यालय में कार्यरत सात अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी कोरोना ग्रस्त पाए गए थे। इनमें प्रदेश कार्यालय कमलम के मंत्री, महिला मोर्चा के कार्यालय मंत्री, टेलिफोन ऑपरेटर, सफाईकर्मियों को लाने वाला ड्राइवर व 2 सफाईकर्मी भी शामिल हैं।

पिछले दिनों किया था सौराष्ट्र-उत्तर गुजरात का दौरा

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में अपना पद संभालने के तुरंत बाद पाटिल गुजरात के दौरे पर थे। गत महीने वे चार दिनों के सौराष्ट्र दौरे पर गए थे। इसके बाद इस महीने की शुरुआत में वे तीन दिनों के उत्तर गुजरात के दौरे पर थे। इन दौरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जगह-जगह हुजूूम देखा गया। पाटिल के स्वागत में आए कुछ विधायक गत दिनों कोरोना ग्रस्त पाए गए जा चुके हैं।

Published on:
09 Sept 2020 09:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर