
Gujarat: गुजरात में नए साल के पहले दिन ‘हजारी’ हुआ कोरोना
अहमदाबाद. कोरोना (Corona) का लगातार बढ़ता संक्रमण गुजरात (Gujarat) में नए साल के पहले ही दिन बेकाबू हो गया। शनिवार को राज्य में एक हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले गत वर्ष 4 जून को 1120 मामले दर्ज किए गए थे। इस तरह करीब सात महीने बाद 1000 मामले (more than thousand cases) आए।
शनिवार को दर्ज किए गए 1069 मामले में से सबसे ज्यादा 559 अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर में दर्ज किए गए। यह राज्य में आधे से ज्यादा मामले हैं। सूरत शहर में 156, वडोदरा शहर में 61, राजकोट शहर में 41 मामले सामने आए। इस तरह करीब 80 फीसदी मामले राज्य के इन चार बड़े शहरों में आए।
आणंद व खेड़ा जिले में 39-39 मामले, गांधीनगर जिले में 26, कच्छ में 22, वलसाड में 21, राजकोट ग्राम्य में 20 मामले पाए गए। नवसारी में 9, सूरत ग्राम्य व मोरबी में 8-8, भरूच में 7, दाहोद, साबरकांठा व वडोदरा ग्राम्य में 6-6, जामनगर व जूनागढ़ जिले में 7-7, भावनगर शहर व अमरेली जिले में 4-4, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, मेहसाणा में 3-3, महीसागर, तापी में 2-2, अरवल्ली, बनासकांठा व देवभूमि द्वारका में एक-एक मामला मिला।
राज्य में नवसारी में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में अब तक कोरोना से मृतकों की संख्या 10119 हो चुकी है।
करीब 4000 एक्टिव मरीज
एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 3927 हो गई है। इनमें से 11 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 3916 की हालत स्थिर बताई जाती है।
सीएम ने की समीक्षा बैठक
उधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने शनिवार को गांधीनगर में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने राज्य में टेस्टिंग को व्यापक बनाने के लिए विशेष डोम की जरूरत पर बल दिया। टेस्टिंग के साथ-साथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी जोर दिया। धन्वंतरी रथ व संजीवनी रथ की संख्या में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए गए।
Published on:
01 Jan 2022 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
