5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात पर बिपोरजॉय चक्रवात का खतरा, बंदरगाहों पर लगाया सिग्नल

Gujarat, Threat, Cyclone, signal on ports

2 min read
Google source verification
Gujarat: गुजरात में बिपोरजॉय चक्रवात का खतरा,  बंदरगाहों पर लगाया सिग्नल

Gujarat: गुजरात में बिपोरजॉय चक्रवात का खतरा, बंदरगाहों पर लगाया सिग्नल

Gujarat: Threat of Cyclone over Gujarat, signal put on ports

गुजरात में एक बार फिर समुद्री चक्रवात का खतरा गहरा गया है। इस चक्रवात को बिपोरजॉय नाम दिया गया है। संभावित चक्रवात के चलते सौराष्ट्र-कच्छ के बंदरगाहों पर सतर्कता के लिए एक नंबर के सिग्नल जारी किए गए हैं। अगले कुछ दिनों तक गुजरात के तटों की ओर हवाओं का जोर काफी अधिक रहने के चलते समुद्री गतिविधियां बढऩे की आशंका है। इस कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे हवा का दबाव चिन्हित किया गया। उस दौरान यह गोवा से 920 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 1120 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1160 किलोमीटर दक्षिण और कराची से 1520 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। आशंका है कि यह दबाव बुधवार तक समुद्री चक्रवात में तब्दील हो सकता है। जिसके चलते अगले दिनों में गुजरात में मौसम में परिवर्तन होगा। तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हवाओं की गति 70 से लेकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

गुजरात की मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि मंगलवार की स्थिति में अरब सागर में केंद्रित हुआ चक्रवात गुजरात के तटों से काफी दूर है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह गुजरात की ओर ही आएगा। इसके दिशा बदलने से यह टल भी सकता है। इसके बावजूद मौसम विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है। समुद्र में दूर तक मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरे को तत्काल वापस आने की सलाह दी गई है। फिलहाल उन्हें चार दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

सौराष्ट्र-कच्छ में समुद्री हलचल तेज

मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र एवं कच्छ से सटे समुद्र में ज्यादातर जगहों पर समुद्री हलचल तेज तेखी गईं। हालांकि दक्षिण गुजरात के समुद्री क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कम रहीं।

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

उधर राज्य में मंगलवार को ज्यादातर शहरों में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अहमदाबाद शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री के बीच हवा में आद्र्रता की मात्रा 72 फीसदी तक रही। जिससे उमसभरी गर्मी से लोग त्रस्त नजर आए। राज्य में सबसे अधिक 14.8 डिग्री तापमान अमरेली का दर्ज किया गया। इसके अलावा राजकोट में 41.5, सुरेंद्रनगर में 40.3 और वडोदरा में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।