16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Games: गुजरात में पहली बार होंगे राष्ट्रीय खेल

National Games, first time, Gujarat

2 min read
Google source verification
National Games: गुजरात में पहली बार होंगे राष्ट्रीय खेल

National Games: गुजरात में पहली बार होंगे राष्ट्रीय खेल

National Games will be held first time in Gujarat from Sept 27

गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे। राष्ट्रीय खेलों का यह 36वां संस्करण होगा। यह खेल आगामी 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर के दौरान होंगे। राष्ट्रीय खेल राज्य के छह शहरों-अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर व गांधीनगर में आयोजित होंगे।
देश भर के 7 हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इसमें 34 स्पद्र्धाएं होंगी। इसके तहत एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबाल, टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, मलखम तथा योगासन जैसे इनडोर और आउटडोर खेल होंगे। देश भर के 7 हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

तीन महीने के रेकॉर्ड समय में आयोजन को तैयार

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात तीन महीने के रिकॉर्ड समय में करीब 34 विभिन्न खेलों का आयोजन करने के लिए तैयार है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से गुजरात को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी देने का प्रस्ताव स्वीकार किया। पटेल के मुताबिक सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल से गुजरात की खेल संस्कृति को नई गति मिलेगी। गुजरात ने इस खेल के लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

अंतिम बार 2015 में केरल में हुए थे खेल

यह खेल सात साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे हैं। इससे पहले यह खेल अंतिम बार वर्ष 2015 में केरल में आयोजित किए गए थे। इसके बाद यह खेल गोवा में आयोजित होने थे लेकिन राजनीतिक संकट के चलते इसे आयोजित नहीं किया जा सका। इसके बाद कोरोना की महामारी सहित विभिन्न कारणो से इन खेलों को अभी तक स्थगित किया जाता रहा था।

गुजरात ने आईओए के समक्ष रखा था प्रस्ताव

गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने 36 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के समक्ष प्रस्ताव रखा था, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ ने सहर्ष स्वीकार किया।
उधर राज्य के खेल मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि इन खेलों के आयोजन में गुजरात कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात अब स्पोर्ट्स हब बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में वर्ष 2010 में खेल महाकुंभ की शुरूआत की थी।
राष्ट्रीय खेलों में भाग लेना हर एथलीट का सपना होता है, क्योंकि इस तरह के खेल में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने, पिछले रिकॉर्ड तोडऩे और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए मंच मिलता है।