30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: वडोदरा के महापौर केयूर रोकडि़या ने दिया इस्तीफा

Gujarat, Vadodara, mayor, Keyur Rokadia, resigns

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: वडोदरा के महापौर केयूर रोकडि़या ने दिया इस्तीफा

Gujarat: वडोदरा के महापौर केयूर रोकडि़या ने दिया इस्तीफा

Gujarat: Vadodara mayor Keyur Rokadia resigns

व़डोदरा शहर के महापौर केयूर रोकडि़या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे गत दिसम्बर महीने में शहर की सयाजीगंज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के नियम तक उन्होंने महापौर पद से इस्तीफा दिया। विधायक बनने के बाद से वे महापौर के पद पर भी कार्यरत थे। अब वे सिर्फ पार्षद रहेंगे। उन्होंने मार्च 2021 में महापौर का पद संभाला था। वे नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के चेयरमैन रहने के बाद शहर के 28वें मेयर बने थे।

वडोदरा नगर निगम में लंबे वक्त से भाजपा काबिज है। 76 सदस्यों वाली महानगरपालिका में भाजपा के पास 69 सदस्य और कांग्रेस के 7 पार्षद हैं।

इससे पहले सोमवार को राजकोट शहर की उप महापौर डॉ दर्शिता शाह ने भी इसी नियम के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया था। डॉ शाह भी गत वर्ष दिसम्बर में राजकोट पश्चिम सीट से विधायक चुनी गई थीं। वे भी पार्षद के रूप में काम करती रहेंगी।