9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में सीजन की 70 फीसदी बारिश, अब तक 25 इंच बरसा मानसून

गुजरात में नौ अगस्त तक मानसून की अब तक 70.13 फीसदी बारिश हो चुकी है। पिछले 30 वर्षों (1996-2025) के औसत के अनुसार इस वर्ष मानसून में 35.8 इंच बारिश होनी है। अब तक करीब 25.1 इंच औसतन बारिश दर्ज की जा चुकी है। अगस्त अभी शेष है और सितंबर का मानसून भी बाकी है।
2 min read
Google source verification
rain in gujarat

ai photo

Ahmedabad news : गुजरात में नौ अगस्त तक मानसून की अब तक 70.13 फीसदी बारिश हो चुकी है। पिछले 30 वर्षों (1996-2025) के औसत के अनुसार इस वर्ष मानसून में 35.8 इंच बारिश होनी है। अब तक करीब 25.1 इंच औसतन बारिश दर्ज की जा चुकी है। अगस्त अभी शेष है और सितंबर का मानसून भी बाकी है।

ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी मानसून असमान बना हुआ है। दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक 96.96 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। यह क्षेत्र सामान्य वर्षा के बेहद करीब पहुंच चुका है। इसके विपरीत कच्छ में अब तक केवल 29.05 फीसदी बारिश हुई है, जो राज्य में सबसे कम है। पूर्व-मध्य गुजरात में 67.05, सौराष्ट्र में 54.58 तथा उत्तर गुजरात में 51.39 फीसदी वर्षा दर्ज की गई है।

कच्छ-सौराष्ट्र के तटीय जिलों को अच्छी बारिश का इंतजार

जिलावार स्थिति भी मानसून की असमान तस्वीर पेश करती है। सूरत, नवसारी और वलसाड ऐसे तीन जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक यानी 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं कच्छ, जामनगर, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका ऐसे चार जिले हैं, जहां अब तक 30 फीसदी से भी कम वर्षा दर्ज हुई है। यानी एक ओर दक्षिण गुजरात में मानसून मेहरबान है तो दूसरी ओर इन तटीय इलाकों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है।

जुलाई में सबसे अधिक बारिश

मानसून की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। जून में राज्य में केवल करीब 1.4 इंच बारिश दर्ज हुई, लेकिन जुलाई में मानसून ने जोर पकड़ा और लगभग 21.8 इंच पानी बरस गया। अगस्त के शुरुआती नौ दिनों में ही करीब दो इंच वर्षा दर्ज हो चुकी है, जिससे राज्य की कुल बारिश 25 इंच के आंकड़े को पार कर गई।

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले

जिला- बारिश का प्रतिशतन

वसारी - 115.10

वलसाड -107.85

सूरत -102.42

सबसे कम बारिश

देवभूमि द्वारका - 6.29

पोरबंदर-17.61

जामनगर-28.53

कच्छ -29.05