15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujrat news: यह मार्ग बनाया जा रहा है छह मार्गीय…

Gujrat news, Gujarat government, six lane, deputy chief minister

2 min read
Google source verification
Gujrat news: यह मार्ग बनाया जा रहा है छह मार्गीय...

Gujrat news: यह मार्ग बनाया जा रहा है छह मार्गीय...

गांधीनगर. उप मुख्यमंत्री (Deputy chief minister) नितिन पटेल ने कहा है कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ही राज्यभर में भवन एवं सड़क (Road and buliding department) विभाग ने करीब नौ से दस हजार करोड़ के कार्यों को गति देने शुरू कर दिया है। वहीं गांधीनगर- अहमदाबाद (Gandhinagar-ahmedabad ) के बीच छह मार्गीय बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं नर्मदा निगम की ओर से सौराष्ट्र केनाल और कडी से ढांकी तक मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अब धीरे-धीरे देश की आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए आंशिक छूट दी जा रही है। इसके चलते अब भवन एवं सड़क निर्माण विभाग ने बंद कार्यों को प्रारंभ करने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में राज्य के भवन एवं सड़क विभाग ने नौ से दस हजार करोड़ रुपए के कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं अन्य कार्य भी ठेकेदारों से समन्वय बनाकर शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे।

अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए इस मार्ग को छह मार्गीय बनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर ही गांधीनगर-अहमदाबाद हाइवे पर पकवान चाररास्ता पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस प्रोजेक्ट का जायजा लिया। पटेल ने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट अगस्त तक पूर्ण हो जाएगा। वहीं साणंद सर्कल और वैष्णोदेवी सर्कल पर भी ओवरब्रिज का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ये कार्य अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएंगे। ये प्रोजेक्ट चल रहे थे तभी लॉकडाउन के हालात हो गए। इसके चलते इनका कार्य रोक दिया गया था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा निगम (Narmada nigam भी सौराष्ट्र ब्रांच केनाल और कडी से ढांकी तक केनाल का निर्माण कार्य जो बाइस वर्षों से चल रहा है उसका भी रखरखाव करना जरूरी है। नहर में पानी की क्षमता कम हैं। इसके चलते इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।