22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में 145 तहसीलों में बारिश, दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने समुद्री क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की है। तटीय इलाकों में तेज गति से हवाओं के असर से समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी संकेत के रूप में तीन नंबर के सिग्नल लगाए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Heavy to very heavy rain likely

गुजरात के वेरावल में समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका से लगाया तीन नंबर का सिग्नल।

Ahmedabad गुजरात में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दक्षिण गुजरात के अलावा अहमदाबाद समेत अन्य भागों में भी हल्की व रुक-रुककर बारिशहुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नवसारी और वलसाड जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। सूरत, डांग, तापी, दमण तथा दादरा एवं नगर हवेली में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी है। पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरूच तथा सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में भारी बारिश (येलो अलर्ट) का पूर्वानुमान है। गुरुवार को भी नवसारी, वलसाड, दमण तथा दादरा एवं नगर हवेली में रेड अलर्ट जारी रहेगा। वहीं अरवल्ली, पंचमहाल, दाहोद, महीसागर, छोटाउदेपुर, नर्मदा, सूरत, डांग और तापी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मंगलवार को राज्य की 145 तहसीलों में बारिश हुई, सबसे अधिक सवा चार इंच के आसपास बारिश वंसदा तहसील में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सात दिनों तक उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्तर पर भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

राज्य में मंगलवार सुबह से शाम तक नवसारी जिले की वंसदा तहसील में 4.88 इंच वर्षा हुई। इसके बाद चीखली में 4.02 इंच , वलसाड की कपराडा में चार इंच के करीब , डांग की वघई में 3.66 इंच, सूरत की बारडोली में 3.58 इंच , नवसारी की गणदेवी में 3.46 इंच, नवसारी में 3.31 इंच, वलसाड जिले की नानापोंढा तहसील में 3.27 इंच, सूरत की पलसाणा तहसील में 3.23 इंच, तथा नवसारी की जलालपोर में 3.11 इंच बारिश हुई। 3 इंच या उससे अधिक वर्षा 10 तहसीलों में हुई। वहीं 2 से 3 इंच के बीच 7 तहसीलों तथा 1 से 2 इंच के बीच 18 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना

मौसम विभाग ने समुद्री क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की है। तटीय इलाकों में तेज गति से हवाओं के असर से समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी संकेत के रूप में तीन नंबर के सिग्नल लगाए गए हैं। विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।