26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Soldiers: देश की सेवा में सबसे ज्यादा सैनिक यूपी से, इसके बाद राजस्थान और बिहार

Highest Soldiers, Armed forces, UP, Army, Navy, Air force, Rajasthan next

2 min read
Google source verification
Soldiers: देश की सेवा में सबसे ज्यादा सैनिक यूपी से, इसके बाद राजस्थान और बिहार

Soldiers: देश की सेवा में सबसे ज्यादा सैनिक यूपी से, इसके बाद राजस्थान और बिहार

Highest Soldiers in Armed forces from UP, Rajasthan next


उदय पटेल

केन्द्र ने भारतीय सेना में नए सैनिकों की भर्ती के लिए बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अग्निपथ योजना के तहत सेना में युवाओं की भर्ती होगी। इसमें शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। दूसरी ओर पिछले तीन वर्षों से सेना की भर्ती नहीं हो सकी है। यदि सेना के तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में सबसे ज्यादा 2.10 लाख से अधिक सैनिक उत्तर प्रदेश से हैं। जनसंख्या से लिहाज से भी यूपी सबसे बड़ा राज्य है। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के 1.04 लाख सैनिकों के साथ दूसरे स्थान पर राजस्थान है। बिहार 1.01 लाख से अधिक तीसरे और पंजाब 93 हजार के साथ चौथे और महाराष्ट्र 89 हजार से अधिक संख्या के साथ पांचवें स्थान पर है। इन आंकड़ों में भारतीय सेना में डिफेन्स सर्विस कोर (डीएससी) को छोडक़र जूनियर कमिशन अधिकारी (जेसीओ) व अन्य रैंक (ओआर) वाले कर्मियों की संख्या है। इस संवर्ग की कुल स्वीकृत संख्या 11 लाख 33 हजार 83 है।

थल सेना में भी यूपी के 1.62 लाख सैनिक
थल सेना में 1.62 लाख से ज्यादा सैनिकों की संख्या उत्तर प्रदेश की है। दूसरे स्थान पर पंजाब के 90 हजार से ज्यादा, राजस्थान के 80 हजार से अधिक, महाराष्ट्र के 84 हजार से ज्यादा और बिहार के 73 हजार से अधिक हैं। इस संवर्ग में भूटान के 14 और नेपाल के करीब 23 हजार हैं।

वायु सैनिकों में बिहार दूसरे स्थान पर
1 मार्च 2022 की स्थिति के मुताबिक वायु सैनिकों के स्वीकृत पद 1 लाख 38 हजार 994 हैं। इनमें से 35942 यूपी से हैं। करीब 22 हजार बिहार, करीब 16 हजार हरियाणा, 15868 राजस्थान और 5425 उत्तराखंड के हैं।

नौ सैनिकों में हरियाणा तीसरे स्थान पर
31 दिसम्बर 2021 की स्थिति के अनुसार नौ सैनिकों की स्वीकृत संख्या 63700 है। इनमें सर्वाधिक करीब 12 हजार यूपी से हैं। दूसरे स्थान पर 8 हजार से ज्यादा राजस्थान, 6237 के साथ हरियाणा तीसरे और 5964 के साथ बिहार चौथे स्थान पर है वहीं आंध्र प्रदेश के 3677 नौ सैनिक हैं।

सेना में 53 हजार से ज्यादा अधिकारियों के स्वीकृत पद
भारतीय सेना में अधिकारियों के स्वीकृत पद की संख्या 53569 है। नौ सेना में 10169 और वायु सेना में यह संख्या 12143 है। नौ सेना व वायु सेना में यह संख्या चिकित्सा व दंत चिकित्सा शाखा को छोडकऱ है।

सैनिकों की संख्या वाले शीर्ष पांच राज्य
राज्य वायु सैनिक नौ सैनिक सेना (जेसीओ,अन्य रैंक)
उत्तर प्रदेश 35942 11946 162724
राजस्थान 15868 8202 80034
बिहार 21931 5964 73400
पंजाब 1924 1464 90290
महाराष्ट्र 2086 2854 84373

रक्षा बजट में वृद्धि करनी चाहिए
केन्द्र सरकार सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई है। हालांकि इसका उद्देश्य पेंशन कम करना है। वायु सेना और नौ सेना के लिए यह स्कीम ज्यादा प्रभावी नहीं हो सकेगी। वायु सेना के नॉन कमिशन रैंक में काफी तकनीकी काम है। इसके लिए छह महीने ट्रेनिंग देनी होगी। इसकी जगह सरकार को रक्षा बजट में वृद्धि करनी चाहिए।
- एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) पी.के. देसाई, अध्यक्ष, एयर फोर्स एसोसिएशन, गुजरात ब्रांच