
भुज में दस वर्ष में सबसे अधिक, तापमान ४२.४ डिग्री
अहमदाबाद. प्रदेश में अक्टूबर माह में भी मई-जून माह जैसी गर्मी महसूस हो रही है। कच्छ जिले के भुज में पिछले दस वर्ष में रविवार को सबसे अधिक ४२.४ डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान रहा। दूसरा सबसे गर्म शहर भी कच्छ का नळिया रहा, जो कम तापमान वाले शहरों के रूप में जाना जाता है। सौराष्ट्र के प्रमुख शहर राजकोट में तापमान ३९.५ डिग्री रहा, जो दस वर्ष में पिछले वर्ष से कुछ कम है। अहमदाबाद शहर में भी इन दिनों चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो उठे हैं। इस बीच मौसम बदलने के कारण बुधवार और गुरुवार को राज्य के कुछ जगहों हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं।
कच्छ जिले में अघिकांश जगहों पर रविवार को अधिकतम तापमान ४१ डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक ४२.४ तापमान कच्छ जिले के भुज शहर में रहा। भुज में पिछले दस वर्ष अर्थात वर्ष २००८ के बाद (अक्टूबर माह) में यह सबसे अधिक है। दूसरी और राजकोट में भी तापमान पिछले दस वर्ष की बराबरी के समीप पहुंंच गया है। इससे पहले राजकोट में २००८ के बाद सबसे अधिक ३९.६ डिग्री तापमान पिछले वर्ष ९ अक्टूबर को रहा था। रविवार को भी राजकोट का पारा ३९.५ डिग्री पर पहुंच गया। अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान ३७.७ डिग्री रहा, जो शनिवार के मुकाबले आंशिक कम है। हालांकि हवा में आद्र्रत ६० फीसदी के करीब रहने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बुधवार एवं गुरुवार को गुजरात रीजन, सौराष्ट्र एवं कच्छ रीजन के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
रज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
भुज ४२.४
नळिया ४१.४
सुरेन्द्रनगर ४०.०
राजकोट ३९.५
सूरत ३८.६
अहमदाबाद ३७.७
वडोदरा ३७.४
अरबसागर में चक्रवात से...
गुजरात के तटों पर ऊंची लहरों की आशंका
बंदरगाहों पर एक नंबर का सिग्नल
अहमदाबाद. दक्षिणपूर्व और पूर्वोत्तर अरब सागर में रविवार को डीप डिप्रेशन के चलते 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी हवाएं धीरे-धीरे चक्रवात का रूप ले रहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार ओमान से दक्षिणपूर्व 1180 किलोमीटर तथा लक्षद्वीप द्वीप से उत्तर पश्चिम में ९८० किलोमीटर की दूरी पर चिन्हित था। चक्रवात के रूप में आगे बढ़ रही तेज हवाएं अगले पांच दिनों में यमन व ओमान तटों से टकराने की आशंका है। चक्रवात का असर गुजरात के समुद्र पर भी हो सकता है। जिससे दक्षिण सौराष्ट्र के सभी बंदरगाहों पर एक नंबर का सिग्नल जारी किया गया है। समुद्र की हलचल बढऩे से तटों पर ऊंची लहरें भी आ सकती हैं।
आशंका है कि सोमवार-मंगलवार तक लक्ष्यदीप समूह के निकट हवाओं की गति साठ किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। इसके बाद सोमवार से गुरुवार तक दक्षिण-पश्चिम समुद्र में भी चक्रवात तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इस अवधि में लक्ष्यदीप व दक्षिण पूर्व समुद्र में प्रवेश करने से बचें।
Published on:
07 Oct 2018 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
