14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: राजस्थान की होली नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा: सीएम पटेल

holi festival, rajasthan people, Chief minister, gujarat news; गुजराज युवा संघ अहमदाबाद का होली स्नेह मिलन,

Google source verification

गांधीनगर. गुजराज युवा संघ-अहमदाबाद की ओर से अहमदाबाद के निकोल में होली स्नेह समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थान वासियों ने गेरनृत्य किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमे।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले उनका साफा, माला, स्मृति चिह्न, गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम व संघ के संयोजक भरत राजपुरोहित ने राजस्थान की सिरोही की तलवार भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान की संस्कृति कुछ ऐसी है कि पूरा राजस्थान भले देख लो, लेकिन यदि राजस्थान की होली नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा। मुख्यमंत्री की इस बात पर सभी लोगों ने खूूब तालियां बजाईं।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बाबू पटेल , दिनेश कुशवाह, राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित, दिनेश शर्मा, कमल रावल, तेजराज सोलंकी, मांगूसिंह बावली और अन्य उपस्थित रहे।.
राजस्थान से आए लोक कलाकारों की टीम ने फाग गायन की प्रस्तुतियां दी और नृत्यांगनाओं ने नृत्य से सभी को लुभाया। कार्यक्रम में प्रवीण राजपुरोहित, किरण राजगुरु, रामचंद्र राजगुरु, ललित प्रजापत, प्रवीण प्रजापत, राजू देवासी, धनजी लोहार, लक्ष्मण राजगुरु, बाबूलाल लुहार समेत कई लोग मौजूद रहे।