2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेतन की मांग को लेकर जी.जी. अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

hospital strike
less than 1 minute read
Google source verification
वेतन की मांग को लेकर जी.जी. अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

वेतन की मांग को लेकर जी.जी. अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर


जामनगर. सौराष्ट्र के दूसरे नम्बर के सबसे बड़े जी.जी. अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि एक तरफ तो उनसे ठेके पर काम कराया जा रहा है, वहीं समय से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है और पी.एफ. भी नहीं काटा जाता है। इस समस्या को लेकर वे कई बार अस्पताल के डीन से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस समस्या का जब तक निराकरण नहीं किया जाता है, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
जानकारी के अनुसार जी.जी. अस्पताल में सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा गया है, लेकिन जिस ठेकेदार को यह ठेका दिया गया है वह समय पर इन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं करता है और पी.एफ.भी नहीं काटता है। अन्य स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है, लेकिन जी.जी.अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को बोनस का भी भुगतान नहीं किया जाता है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से अस्पताल में चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। वॉर्डों में दुर्गंध की वजह से मरीज परेशान हैं। इसे देखते हुए अस्पताल की डीन डॉक्टर नंदिनी सत्यपथी ने स्थानीय विधायक और नागरिक आपूर्ति राÓयमंत्री धर्मेन्द्र सिंह जडेजा को पत्र लिखकर मामले के समाधान की सिफारिश की है। अस्पताल में चारो तरफ कूड़े के इर्द गिर्द श्वानों को घूमते हुए देखा जा सकता है। अस्पताल के आसपास से भी निकलने पर लोग मुंह पर रुमाल बांध कर जा रहे हैं।