7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह चौकाने वाली

Husband Murder his wife and informe Ahmedabad city police -खुद पुलिस कंट्रोलरूम में फोन कर दी हत्या की जानकारी, 10 महीने पहले हुआ था विवाह

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह चौकाने वाली

Ahmedabad: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह चौकाने वाली

Ahmedabad. शहर के निकोल थाना इलाके में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। खुद ही शहर पुलिस कंट्रोलरूम में फोन कर इसकी सूचना दी। इस मामले में मृतका की भाभी की शिकायत पर निकोल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।प्राथमिकी के तहत यह घटना सात अक्टूबर की सुबह निकोल -ओढव रोड पर स्थित अश्वमेघ सोसायटी में हुई। यहां रहने वाली किरणबेन पंचाल की उनके पति भरत पंचाल से शनिवार सुबह कहासुनी और झगड़ा हुआ था। भरत पंचाल उनके बड़े भाई और बहन यानि किरणबेन के जेठ और जेठानी को उनके साथ रखने के लिए कह रहे थे। इसी बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। शनिवार सुबह भी झगड़ा हुआ जिस दौरान भरत ने पत्नी किरण को चारपाई पर धक्का दे दिया और उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राथमिकी के तहत किरण और भरत पंचाल की 10 महीने पहले ही शादी हुई है। इनके कोई संतान नहीं है। इसका पता चलने पर किरण की भाभी प्रविणा बारोट (48) निकोल में किरणबेन के घर पहुंची। जहां उन्होंने चार पाई पर किरण का शव पड़ा देखा था। भरतभाई से पूछने पर उन्होंने पूरी बात बताई और हत्या करने की बात कबूली। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने खुद ही पुलिस को फोन करके बता दिया है।