4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन्द्रनील का बटन दबाया तो रुपाणी के बटन में लाइट!

राजकोट में चुनाव के दौरान कुछ मतदान केन्द्रों पर नमो वाईफाई कनेक्ट होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है, लेकिन चुनाव आयोग को इस प्रकार का कोई मामला नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 10 Dec 2017, 5:59 AM IST

If you press the button of indranil then light in the button of the Rupani!

If you press the button of indranil then light in the button of the Rupani!

राजकोट।राजकोट में चुनाव के दौरान कुछ मतदान केन्द्रों पर नमो वाईफाई कनेक्ट होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है, लेकिन चुनाव आयोग को इस प्रकार का कोई मामला नहीं मिला। इस दौरान राजकोट में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन्द्रनील का बटन दबाने पर रुपाणी के बटन में लाइट जली है।

शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेश राजपूत ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में इन्द्रनील का बटन दवाया तो उसके साथ ही विजय रुपाणी के बटन व अन्य एक के बटन पर लाइट जली है। इस संबंध में परिवेक्षक अश्विनीकुमार को लिखित में शिकायत की गई है। शिकायत में बताया गया है कि अलग-अलग मतदान केन्द्रों के अनेक बूथों पर वाईफाई डायरेक्ट कनेक्ट होता है और अलग-अलग स्थलों पर वाईफाई में यूजरनेम एक जैसा आता है।

राजकोट पश्चिम विधानसभा के मतदान केन्द्रों के वार्ड-१ में बूथ नम्बर-१ से ९ व २० से २४, वार्ड-९ में बूथ नं.-६८ से ७४, ८४ से ८८ व मतदान केन्द्र के अधिकतक बूथों पर वाइफाई डायरेक्ट कनेक्ट होता है। वाईफाई के यूजरनेम की सीरीज एक जैसी होती है और पासवर्ड सुरक्षित नहीं। इस संबंध में कार्रवाई करने की अपील की है। याद रहे राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा की ओर से तो कांग्रेस की ओर से इन्द्रनील राज्यगुरु चुनावी मैदान में हैं।

मोबाइल के ब्लू टूथ से ईवीएम को जोड़ा!

पोरबंदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी अर्जुन मोढ़वाडिय़ा ने मोबाइल के ब्लू टूथ से ईवीएम को जोड़े जाने का आरोप लगाया। यहां मोढ़वाडिय़ा के सामने भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री बाबू बोखीरिया चुनाव लड़ रहे हैं।

शनिवार सुबह पोरबंदर के मेमणवाड़ स्थित शारदा मंदिर स्कूल में मतदान करने पहुंचे मोढ़वाडिय़ा ने ईवीएम की जांच की। इस दौरान ईवीएम के ब्लू टूथ से जुड़े होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने शीघ्र इसका स्क्रीन शॉट लेकर चुनाव आयोग को भेज दिया।

इस बार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही ईवीएम को लेकर कई जगह शिकायतें मिली हैं। आयोग की ओर से इस बात को गंभीरता से लिया गया और जांच की गई। जांच में पाया गया कि पोलिंग एजेन्ट मनोज सिंगरवा के पास जो मोबाइल था, उसमें ब्लूटूथ ऑन था। बाद में दोनों पक्षों के संतोष होने के पर मामला शांत हुआ।

कांग्रेस ने ईवीएम की खामी पर उठाए सवाल

गुजरात कांग्रेस ने कहीं ईवीएम में खामी तो कहीं भाजपा प्रत्याशी के गनमैन के साथ मतदान केन्द्र में पहुंचने पर सवाल उठाए हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और प्रवक्ता मनीष दोशी ने जारी बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस के कंट्रोल रूम को तेरह से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। सूरत उत्तर बूथ में 134, 155, 16 में एक घंटे विलम्ब से मतदान शुरू हुआ। अबडासा-सुखपर 60, सुजापुर-2, लाथेडी, कलवंद में ईवीएम खराबी और अबडासा-वरंदा बूथ पर ईवीएम में सिर्फ भाजपा का बटन के ही काम करने की शिकायतें मिलीं।