
आईआईटी-गांधीनगर ने बनाया कोविड केयर सेन्टर
गांधीनगर. कोरोना की दूसरी लहर में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी)- गांधीनगर ने अपने परिसर में होने वाले कोरोन संक्रमितों के लिए कोविड केयर सेन्टर बनाया है, जहां अब तक 240 से ज्यादा मरीजों का उपचार हो चुका है। इस सेन्टर को लेकर संस्थान व्हाइट पेपर (श्वेतपत्र) भी जारी किया है। इसका उद्देश्य अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।
व्हाइट पेपर में निर्धारित दिशा-निर्देशों में जैसे कि संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं, हेल्थकेयर सर्विसेज , संस्थान की कम्युनिटी सदस्य, कोविड-19 के मामलों समेत ब्योरा शामिल किया गया। संस्थान के गेस्ट हाउस को कोविड केयर सेन्टर में तब्दील किया गया था। इस सेन्टर को विकसित करने से संस्थाओं को अनुभव और काफी कुछ सीखने को मिला है। इस दस्तावेज का उदेद्श्य अन्य संस्थानोंको ऐसी मदद करने और उसके लिए प्रोत्साहित करना है। इस सेन्टर में कैम्पस के छात्र, प्रोजेक्ट स्टाफ, फैकल्टी स्टाफ, आउटसोर्सिंग कर्मचारी जैसे ड्राइवर, खाना बनाने, सिक्युरिटी कर्मचारी या कंस्ट्रक्शन कर्मचारियों के लिए व्यवस्था गई, जहां बेड्स, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर्स, ऑक्सीजन टैंक, रेस्पीरेटर्स समेत सुविधाएं उपलब्ध हैं।
आईआईटी-गांधीनगर के निदेशक सुधीर जैन के अनुसार इस महामारी में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए यह केन्द्र प्रारंभ किया गया, जहां से मरीज ठीक हो गए हैं। यह शिविर विशेष तौर पर कैम्पस के कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आउटसोर्सिंग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया, जो खुशी की बात है।
Published on:
30 May 2021 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
