5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मही नदी के किनारे रेती की अवैध खुदाई पकड़ी

एक मशीन, आठ नावें जब्त

less than 1 minute read
Google source verification
मही नदी के किनारे रेती की अवैध खुदाई पकड़ी

मही नदी के किनारे रेती की अवैध खुदाई पकड़ी

वडोदरा. खान व खनिज विभाग के स्थानीय कार्यालय की टीम ने ड्रॉन की मदद से वडोदरा पुलिस व आणंद जिला कार्यालय की टीमों को साथ रखकर वडोदरा जिले की सावली तहसील के पोईचा गांव में मही नदी के किनारे से रेती की अवैध खुदाई पकडक़र एक मशीन व आठ नावें जब्त की है।
सूत्रों के अनुसार मही नदी से रेती चोरी की लिखित व मौखिक शिकायतें मिलने पर वडोदरा जिले के भादरवा थाने की टीम व आणंद कार्यालय की टीम के साथ रविवार को मौके पर पहुंचकर छापा मारा। भू-विज्ञान विभाग के अधिकारी नीरव बारोट के अनुसार जिला कलक्टर शालिनी अग्रवाल ने भी खनिज चोरी रोकने के लिए निर्देश दिए हैं, इसके तहत कार्रवाई की गई।
ड्रॉन से किए गए निरीक्षण के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापे के दौरान रेती खनन की अवैध गतिविधि पकडक़र एक मशीन जब्तकर फिलहाल वडोदरा कार्यालय के सुभानपुरा स्थित गोदाम में रखा है। कार्रवाई के दौरान नावों को नदी के दूसरे तट पर ले जाया गया था, इसलिए आणंद स्थित कार्यालय की टीम की मदद कार्रवाईकर 8 नावों को जब्त किया गया। उन नावों को फिलहाल आणंद के कार्यालय के कब्जे में रखा है।
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता नरेन्द्र रावत, पूर्व विधायक उपेन्द्रसिंह गोहिल, वडोदरा की पूर्व पार्षद अमी रावत आदि ने ग्रामीणों के साथ वडोदरा जिले के अनगढ़ गांव के समीप रेती खुदाई स्थल का रविवार को दौराकर करीब 5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को सोमवार को ज्ञापन दिया जाएगा।