22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Utsav Gujarat गणपति मूर्तियों का तालाब में भाव-भक्ति के साथ विसर्जन

ढोल-बाजे के साथ नाचते गाते लेकर पहुंचे

2 min read
Google source verification
Ganesh Utsav Gujarat गणपति मूर्तियों का तालाब में भाव-भक्ति के साथ विसर्जन

Ganesh Utsav Gujarat गणपति मूर्तियों का तालाब में भाव-भक्ति के साथ विसर्जन

दाहोद. शहर के सात बंगला के समीप स्थित वांदरिया तालाब में शुक्रवार को गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु ढोल-बाजे के साथ गणपति मूर्तियों के साथ तालाब की ओर रवाना हुए।

हर साल दाहोद के छाप तालाब में मूर्ति विसर्जन की परंपरा इस बार इस तालाब के स्मार्ट सिटी अंतर्गत आने की वजह से बदल गई। इससे इस बार वांदरिया तालाब में विसर्जन की व्यवस्था की गई। शहर के मार्गों पर गणपति मूर्तियों को लेकर नाचते-गाते रवाना हुए। शहर के मार्गों पर गणपति प्रतिमाओं से जुड़ी विभिन्न झांकी लोगों को रोमांचित कर रही थी। इस दौरान दाहोद दमकल विभाग के कर्मचारी मुस्तैद रहे। मूर्ति विसर्जन स्थल दूर होने के कारण कई लोगों ने घर की छतों पर पानी की व्यवस्था कर मूर्ति विसर्जित किया। विसर्जन के बाद जल को घर के बगीचे और गमलों में डाला गया।

विसर्जन यात्रा मेें शामिल हुए मानसिक दिव्यांग बच्चे
हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में शुक्रवार को गणपति की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। सुबह भाव-भक्ति के साथ गणपति मूर्तियों की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जिले के हिम्मतनगर, इडर, वडाली, खेडब्रह्मा, प्रांतिज और तलोद समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गणपति बप्पा के जयकारे करते हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। डीजे और ढोल-बाजों के सथ श्रद्धालु नाचते-गाते विसर्जन की शोभा यात्रा में शामिल हुए। हिम्मतनगर शहर के विनायक मंदिर, जूनी जिला पंचायत, यशस्वी बंग्लोज, बेरणा रोड, गायत्री मंदिर रोड, मयूरविला, अलकापुरी, सहकारी जीन समेत क्षेत्रों में डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विनायकनगर से निकली शोभायात्रा शहर के टावर चौक, जूनी जिला पंचायत, पोलोग्राउंड कलक्टर कार्यालय से होकर इडर के राणी तालाब में विसर्जित की गई। हिम्मतनगर के मोतीपुरा क्षेत्र में साबरकांठा चैरिटेबल ट्रस्ट संचालित मानसिक दिव्यांग संस्था के बच्चों ने मिट्टी के गणपति बनाकर 10 दिनों तक श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। शुक्रवार को बच्चों ने शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति का विसर्जन किया।

श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर किया बप्पा को विदा
शामलाजी. गणेश महोत्सव में पिछले 10 दिनों से श्रद्धा-भक्ति के साथ गणपति बप्पा की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भावुक क्षणों में उन्हें विदा किया। गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी नारों के साथ उनके अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की गई।
विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। जगह-जगह पुलिस बल के साथ विसर्जन स्थल पर दमकल टीम तैनात की गई। श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकारल समीप के जलाशयों, नदी और तालाबों में बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया। जिले के मुख्य केन्द्र मोडासा शहर के रामपार्क राजा, मेधरज रोड यूथ जंक्शन, रिद्धि-सिद्धि मनोकामना युवक मंडल, समेत अनेक समूहों ने जुलूस के साथ गणपति विसर्जन किया।