5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में अब कुछ यूं होगा ब्रह्मा मूर्ति का अभिषेक, देखने लायक होगा यह नजारा

ब्रह्मा मंदिर मूर्ति का नवसवंतसर पर्व के अवसर पर 1100 कमल पुष्पों से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से मूर्ति अभिषेक करने को लेकर सशुल्क नई व्यवस्था लागू करने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने परिवार के साथ ब्रह्मा गायत्री मूर्ति का अभिषेक करने की बुकिंग कराई है तथा इसके लिए कमेटी की

less than 1 minute read
Google source verification
brahma temple

brahma temple

ब्रह्मा मंदिर मूर्ति का नवसवंतसर पर्व के अवसर पर 1100 कमल पुष्पों से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से मूर्ति अभिषेक करने को लेकर सशुल्क नई व्यवस्था लागू करने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने परिवार के साथ ब्रह्मा गायत्री मूर्ति का अभिषेक करने की बुकिंग कराई है तथा इसके लिए कमेटी की ओर से निर्धारित 51 सौ रुपए जमा करा दिए हैं। कलक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में गठित ब्रह्मा मंदिर प्रबंध कमेटी की बैठक में ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी तथा प्रात: काल का अभिषेक करने वालों को ही गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति का निर्णय किया गया था। बैठक में मूर्ति अभिषेक करने के लिए 51 सौ रुपए का शुल्क कमेटी के खाते में जमा कराना अनिवार्य किया था। पालिकाध्यक्ष पाठक ने शनिवार को कमेटी के सचिव व उपखंड अधिकारी मनमोहन व्यास के समक्ष नव सवंतसर पर्व के अवसर पर 28 मार्च को यह अभिषेक किया जाएगा। पाठक ने अभिषेक के लिए निर्धारित 51 सौ रुपए जमा भी करा दिए हैं।

पूर्व व्यवस्था

इससे पूर्व ब्रह्मा मंदिर के महंत व पुजारी की सहमति के बाद कोई भी श्रद्धालु ब्रह्मा मंदिर के मूर्ति का अभिषेक कर सकता था। इसके बदले अभिषेक सामान का खर्च के अलावा महंत व पुजारी को दक्षिणा दे दी जाती थी। मंहत सोमपुरी के दिवंगत होने के बाद नई व्यवस्था के तहत अब मूर्ति अभिषेक के लिए पहले बुकिंग करवाने वालों को ही प्राथमिकता मिलेगी।