
Vadodara: गडकरी ने कहा, 2024 तक अमरीका की सड़कों की तरह होंगी भारत की सड़कें
India to have US standard roads by 2024: Nitin Gadkari
केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के साथ-साथ वर्ष 2024 के अंत से पहले पूरे देश में अमरीका जैसी सड़कें होंगी। ये सड़कें विश्वस्तरीय होंगी। वडोदरा शहर के दुमाड़-देना फ्लाईओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
गडकरी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने के लिए देश में वर्ल्ड क्लास सड़कों की जरूरत है।बेहतर सड़कों को लेकर उन्होंने पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का हवाला देते हुए कहा कि कैनेडी ने कहा था कि अमरीका इसलिए धनवान है क्योंकि यहां की सड़केंं अच्छी हैं।
गुजरात को औद्योगिक रूप से विकसित, समृद्ध व उन्न्त बताते हुए
जन्माष्टमी से पहले सिग्नेचर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे मोदी
गडकरी ने बताया कि गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल द्वारका में सिग्नेचर ब्रिज तैयार हो रहा है। देवभूमि द्वारका में निर्मित हो रहा यह ब्रिज ओखा से बेट द्रारका को जोड़ेगा। 1200 करोड़ की लागत से बन रहे इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री जन्माष्ट्मी से पहले करेंगे। जन्माष्टमी सितंबर महीने में मनाई जाएगी।
गुजरात में 2 लाख करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट पर काम
उन्होंने राज्य में आगामी समय में आने वाले कई हाईवे प्रोजेक्ट की जानकारी दी गडकरी के मुताबिक गुजरात में 2 लाख करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। यहां काफी अच्छे एक्सप्रेस हाईवे बन रहे हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस- वे पर 1 लाख करोड़ की लागत आएगी। इस हाईवे का काम राजस्थान की सीमा पूरा किया जा चुका है। झाबुआ-रतलाम का भी काम पूरा होगा। दो महीने के भीतर गुजरात और उसके अगले तीन महीने के भीतर मुंबई का हाईवे पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले कार से दिल्ली से मुंबई जाने में 36 घंटे लगते थे लेकिन एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यह दूरी सिर्फ 12 घंटे में पूरी हो जाएगी।
अमृतसर से जामनगर, सांचोर से अहमदाबाद हाईवे
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हाईवे गुजरात के विकास के लिए काफी अहम हैं। अमृतसर से भटिन्डा से लेकर जामनगर 25 हजार करोड़ का हाईवे बनेगा। इससे गुजरात के कंडला, मुंद्रा पोर्ट व जामनगर रिफाइनरी को मदद मिलेगी। इसके साथ ही सांचोर-मेहसाणा-अहमदाबाद का एक और नेशनल हाईवे बनेगा। इससे बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, अहमदाबाद को लाभ होगा। उन्होंने सूरत से चेन्नई हाईवे की भी बात कही।
गडकरी के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू हाईवे के बीच 16 टनल बना रहे हैं जिसमें 12 टनल बना दिए गए हैं। देश का कश्मीर से कन्याकुमारी तक हाईवे का सपना पूरा होगा।
मनपा का 30 लाख टन कचरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के काम
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद-धोलेरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी काफी अहम प्रोजेक्ट है। इसमें 5 हजार करो़ड़ की लागत आएगी। इसमें अहमदाबाद महानगरपालिका का 30 लाख टन कचरा रोड पर डाल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत आने वाले दिनों में ऊर्जा का आयात करने वाला नहीं बल्कि निर्यात करने वाले देश बनेंगे।
नर्मदा-तापी नदी पर एक-एक अतिरिक्त पुल
उन्होंने कहा कि वडोदरा से वापी तक नेशनल हाईवे पर आने वाले सभी पुल को फोर लेन बनाया जाएगा। नर्मदा व तापी नदी पर एक-एक अतिरिक्त पुल बनाने के लिए 1000 करो़ड़ की मंजूरी की घोषणा की।
Published on:
02 Jun 2023 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
