
Insect in food: पिज्जा के बाद अब कुल्चे से निकला कॉकरोच सिंधुभवन के ग्वालिया रेस्टोरेंट की घटना
Insect in food: बहुत समय से अहमदाबाद के होटलों और रेस्तरांओं से खाने में से इस तरह के कीड़े और कॉकरोच निकलना आम घटना बन गई है। पहले भी कई मशहूर जगहों पर खाने जाने के बाद लोगों को ऐसे बुरे अनुभवों का सामना कर चुके हैं।
अबतक यह सिलसिला पिज्जा, पास्ता जैसे खाने तक सीमित था। लेकिन अब कुल्चे में भी कॉकरोच निकलने की घटना सामने आई।
शहर के पॉश इलाके सिंधुभवन रोड स्थित मशहूर ग्वालिया रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक परिवार को यह कड़वा अनुभव हुआ। ऑस्ट्रेलिया से आई बेटी ने ग्वालिया रेस्टोरेंट में सब्जी कुल्चा खाया जिसमें कॉकरोच निकला था। उन्हें डर है कि ऐसे कुल्चे खाने से उनकी तबीयत खराब हो सकती है. इस मामले में उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर से शिकायत की और उन्होंने इस मामले में माफी मांगी.
पूरी घटना
जानकारी के अनुसार शहर के चांदलोडिया इलाके में रहने वाले परिवार की बेटी ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद आई थी, इसलिए वे खाना खाने के लिए बाहर गए। वे शहर के सिंधुभवन रोड स्थित सबसे मशहूर ग्वालिया रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने अलग-अलग भोजन का ऑर्डर दिया। जिसमें उन्होंने सब्जी कुल्चा भी ऑर्डर किया। बेटी जब वह कुल्चा खा रही थी, तभी अचानक उसके परिवार के एक सदस्य की नजर उस कीड़े पर पड़ी, जो कि उस खाने में आधा मरा हुआ पड़ा मिला।
शक होने पर सभी के उसे पूरा चेक करके देखने पर पता चला कि उससे तो कॉकरोच निकला। कुल्चे जैसे खाने में कॉकरोच निकलने पर परिवार काफी डर गया साथ ही उनमें इस लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा भी था।
परिजनों ने घटना पर खेद जताया
इस मामले की शिकायत ग्वालिया रेस्टोरेंट मैनेजर समेत मौजूद जिम्मेदार लोगों से की गई। तब मैनेजर ने माफी मांगी और खाना वापस ले लिया। लेकिन होटल में गए परिवार का कहना था कि हमारी सुरक्षा का क्या? अगर उसे खाकर किसीको कुछ हो गया होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
इस मामले पर उन्हें लिखित में माफी और आश्वासन चाहिए था लेकिन सिर्फ सॉरी नहीं।
वे बोले कि उनको अब यहां किसी भी तरह के खाद्य की सुरक्षा पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने नगर निगम के खाद्य विभाग को भी इसकी सूचना दी ताकि विभाग की टीम भी वहां पहुंचकर कार्रवाई कर सके। जिससे आगे किसी को ऐसा अनुभव ना करना पड़े।
Published on:
21 Dec 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
