17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम रेलवे के जीएम ने की यात्री सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

अहमदाबाद. पालनपुर. मेहसाणा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पाण्डेय ने बुधवार को अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामख्याली रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुुओं की समीक्षा की।

2 min read
Google source verification
Western Railway GM Reviews Various Aspects of Passenger Safety

सामख्याली स्टेशन पर निरीक्षण करते प​श्चिम रेलवे के जीएम व अ​धिकारी।

पालनपुर, अहमदाबाद, वडनगर रेल खंड का किया निरीक्षण

अहमदाबाद. पालनपुर. मेहसाणा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पाण्डेय ने बुधवार को अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामख्याली रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुुओं की समीक्षा की।
निरीक्षण की शुरुआत में जीएम ने न्यू पालनपुर स्टेशन पर क्रू लॉबी और रनिंग रूम का विस्तृत जायजा लिया। रनिंग स्टाफ से संवाद कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बेस किचन, शौचालयों तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे पालनपुर स्टेशन पर पेयजल, प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म और अंडरपास सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और पूरे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की व्यापक समीक्षा की।
पालनपुर से सामख्याली के बीच रेलवे ट्रैक, लेवल क्रॉसिंग फाटकों, महत्वपूर्ण एवं छोटे पुलों, पॉइंट्स, सेक्शन में आने वाले मोड़ों और क्रॉसिंग का गहन तकनीकी निरीक्षण किया। उन्होंने विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से सुरक्षा मानकों को परखा और संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न संरक्षा पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सामख्याली में रेलवे कॉलोनी का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। नमक व्यापारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें क्षेत्र से होने वाली माल ढुलाई (लोडिंग) बढ़ाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। भीलड़ी और लाकड़िया स्टेशनों पर विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
पाण्डेय ने मंगलवार को अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। निर्माणाधीन साउथ ब्लॉक का दौरा कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या 9 एवं 10 के साथ-साथ बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म संख्या 11 एवं 12 के कार्यों का भी अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने अहमदाबाद-वडनगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को संरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वडनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पौधरोपण भी किया।
इस दौरान अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम, सीएस से शिष्टाचार भेंट

पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा मुख्य सचिव मनोज कुमार दास के साथ शिष्टाचार भेंट एवं समीक्षा बैठक की। दोनों पक्षों ने रेलवे परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान अहमदाबाद, साबरमती सहित अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न समन्वय संबंधी विषयों पर चर्चा की।