12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IWL: गोकुलम केरल क्लब ने जीती इंडियन फुटबॉल विमेन्स लीग

IWL, Gokulam Kerala club, Indian women's league, champion

less than 1 minute read
Google source verification
IWL: गोकुलम केरल क्लब ने जीती इंडियन फुटबॉल विमेन्स लीग

IWL: गोकुलम केरल क्लब ने जीती इंडियन फुटबॉल विमेन्स लीग

IWL: Gokulam Kerala club Indian women's league champion

गोकुलम केरल क्लब ने कर्नाटक की किकस्टार्ट फुटबॉल क्लब को हराकर इंडियन फुटबॉल विमेन्स लीग का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद शहर के कांकरिया इलाके में स्थित ट्रासस्टेडिया में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोकुलम ने विपक्षी टीम को 5-0 से रौंद दिया। केरल की यह टीम लगातार तीसरी बार विजेता बनी।गुजरात स्टेट फुटबाॅल एसोसिएशन (जीएफएसए) की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में केरल की टीम ने जोरदार शुरुआत की। पहले हाफ में ही टीम ने तीन गोल कर दिए वहीं दूसरे हाफ में दो गोल किए। वहीं विपक्षी टीम एक भी गोल न कर सकी। विजेता टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी सबित्रा भंडारी को हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय पटेल, अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, अर्जुन पुरस्कार विजेता बेम बेम देवी, कर्नाटक स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण तथा जीएसएफए के पदाधिकारियों ने विजेता, उपविजेता सहित टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर जीएफएसए के उपाध्यक्ष हनीफ जिनवाला, सचिव मूलराज सिंह चुडास्मा, कोषाध्यक्ष मयकं बुच, कार्यकारिणी सदस्य शपथ शाह सहित अन्य उपस्थित थे। एआईएफएफ की ओर से यह टूर्नामेंट गत 26 अप्रेल से आरंभ किया गया था। इस टूर्नामेंट में करीब दो दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया था।

अष्टम ओरांव को सीजन की सबसे उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया वहीं माइबम लिंथोइनगांबी देवी को श्रेष्ठ गोलकीपर, एन गोपावडी को श्रेष्ठ डिफेंडर, सबसे ज्यादा गोल करने वाली साबित्रा भंडारी और लीग की हीरो का पुरस्कार इंदुमती को दिया गया।