
Jamnagar : Rain in Halar
जामनगर. हालार (जामनगर एवं देवभूमि द्वारका जिले) में मेघमहर होने से खुशी का माहौल है। शुक्रवार रात को हालार में तेज बारिश होने से चारों ओर पानी-पानी हो गया। पिछले २४ घंटे के दौरान एक इंच से लेकर १२ इंच तक बारिश होने के कारण जलाशयों में पानी की आवक शुरू हुई है। सबसे अधिक बारिश जोडिया में १२ इंच दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार शाम ६ बजे तक पिछले २४ घंटों के दौरान जामनगर में साढ़े आठ इंच, कालावड में साढ़े ग्यारह, लालपुर में ८, जामजोधपुर में पौने पांच, ध्रोल में १०, जोडिया में १२ इंच बारिश हुई। देवभूमि द्वारका जिले में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दोपहर तक खंभाळिया में १३१ मिलीमीटर, द्वारका तहसील में ७८, कल्याणपुर में १६० मिलीमीटर बारिश हुई।
पुल के ऊपर होकर पानी, मंदिर में घुसा पानी
जामनगर. रणजीतसागर डैम के निकट बैठा पुल पानी में डूब गया। इसके अलावा, दरेड के निकट निचले क्षेत्रों में पानी भरने के कारण खोडियार माताजी के मंदिर में पानी घुस गया।
Published on:
10 Aug 2019 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
