12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जामनगर-मुंबई हवाई सेवा बहाल

लॉक डाउन के कारण चार महीने से बंद थी, अनलॉक में विमान सेवा शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
जामनगर-मुंबई हवाई सेवा बहाल

जामनगर-मुंबई हवाई सेवा बहाल

जामनगर. लॉक डाउन के 4 महीने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर से जामनगर और मुंबई के बीच हवाई सेवा बहाल हो गई है। इसके तहत मुंबई से 70 सीटों वाला एयरक्राफ्ट 20 सवारियों को बिठाकर मुंबई से जामनगर पहुंचा और जामनगर से 11 सवारियों को लेकर मुंबई लौटा।


जामनगर शहर से प्रतिदिन एक विमान मुंबई जाता है और जामनगर आता है। लॉक डाउन के दौरान यह विमान सेवा पिछले 4 महीनों से बंद थी। शुक्रवार को सेवा शुरू होने के साथ ही मुंबई से 70 सवारियों की क्षमता वाला एयर इंडिया का विमान जामनगर एयरपोर्ट पर 1:15 बजे पहुंचा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें सिर्फ 20 यात्रियों को बिठाया गया। जामनगर से 11 यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई रवाना हुआ। जामनगर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि लंबे समय तक हवाई सेवा बाधित रहने के बावजूद जामनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले से ही सभी तैयारी कर रखी थी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते करीब चार महीने से विमान सेवा बंद थी। देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण सभी स्थलों पर विमान सेवा बंद थी, लेकिन अब अनलॉक में विमान सेवा शुरू की गई, जिसके चलते जामनगर-मुम्बई सेवा भी शुरू की गई है।