5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jewelery theft: चोरी का अनोखा तरीका, साइंस सिटी रोड पर ज्वेलर्स से टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख के आभूषण चोरी

Jewelry theft: साइंस सिटी रोड स्थित एक ज्वैलर्स के यहां मैनेजर ने अकेले ही दो साल में टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख के आभूषण चुरा लिए। Ahmedabad police, Bodakdev police, Science city road,

2 min read
Google source verification
साइंस सिटी रोड पर ज्वेलर्स से टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख के आभूषण चोरी

Jewelery theft: चोरी का अनोखा तरीका, साइंस सिटी रोड पर ज्वेलर्स से टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख के आभूषण चोरी

Jewelry theft: सोला साइंस सिटी रोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स (Alankar jewelers) के मैनेजर के यहां पिछले दो साल में 60 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। ज्वैलर के कर्मचारी ने 60 लाख रुपये की ज्वेलरी का गबन किया है। विश्वास कायम करके कर्मचारी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। जब दुकान के मालिक ने स्टॉक की गिनती और एंट्री की जांच की, तो मालिक ने बोदकदेव पुलिस (Bodakdev police) में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए आरोपी का नाम विक्रम रावल है।

थलतेज के रघुकुल बंगलोज निवासी मनोज पटेल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विक्रम रावल दो साल से उनकी अलंकार ज्वैलर्स नामक दुकान में मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। वह व्यापारियों से खरीदे गए सोने-चांदी के आभूषणों को बेचने के बाद उन्हें टैग कर कंप्यूटर में एंट्री कर देता था।

सोने के आभूषण गायब होने पर व्यापारी को शक हुआ। इसपर गुरुवार को जब मनोजभाई और उनके बेटे ध्रुविल ने एंट्री और स्टॉक का हिसाब-किताब किया तो पता चला कि 60 लाख कीमत के 1586.560 ग्राम सोने के आभूषणों का स्टॉक कम था। इसलिए जब विक्रम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बार बार पूछने पर उसने बताया कि साल पहले वह लालच में आ गया और धीरे-धीरे कर गहने चुराने लगा। उसने खातों के साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और मैनेजर विक्रमभाई रावल को आभूषण चुराते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की

ज्वेलर्स के यहां हुई 60 लाख की चोरी और गबन के मामले में बोदकदेव पुलिस ने विक्रम रावल के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया यह सोने के आभूषण उसने व्यापारी को बेच दिए थे। उससे पता किया गया किस स्वर्ण व्यापारी को बेचे हैं। फिर उनसे संबंधित माल जब्त करने की कार्यवाही की गई है।

Ahmedabad police, Bodakdev police, Science city road, Sola science city