
सुरक्षा दल के जवान।
अहमदाबाद. शहर के नारणपुरा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले जैसी आकस्मिक स्थिति को लेकर मॉकड्रिल किया।
इस मॉकड्रिल में अहमदाबाद पुलिस, चेतक कमांडो और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित विभिन्न सुरक्षा दलों ने भाग लिया। इस अभ्यास ने सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता को बयां किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि अहमदाबाद किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा राज्य के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी मॉकड्रिल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं और जवानों की कार्यक्षमता व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। लगभग पांच घंटे तक चली इस कवायद के दौरान आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया, जिसमें नागरिकों ने भी पूरा सहयोग दिया। मॉकड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित हुई। भविष्य में और अधिक सुदृढ़ तैयारी के लिए सुझाव दिए गए। इस दौरान राज्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
25 Mar 2026 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
