21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Junagarh: गीता परमार जूनागढ़ की नई महापौर, गिरीश कोटेचा उप महापौर

Junagarh, Geeta parmar, New mayor, Girish kotecha, BJP

less than 1 minute read
Google source verification
Junagarh: गीता परमार जूनागढ़ की नई महापौर, गिरीश कोटेचा उप महापौर

Junagarh: गीता परमार जूनागढ़ की नई महापौर, गिरीश कोटेचा उप महापौर

जूनागढ़/राजकोट. भाजपा पार्षद गीता परमार को जूनागढ़ का नया महापौर नियुक्त किया गया है। गिरीश कोटेचा उप महापौर होंगे। हितेश परसाणा को स्थायी समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वहीं किरीटभाई को सत्ता पक्ष का नेता चुना गया है। अरविदं भालाणी नए सचेतक बनाए गए है। इन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय प्रदेश भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।
सोमवार को जूनागढ़ महानगरपालिका की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर भाजपा अध्यक्ष पूनीत शर्मा ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जूनागढ़ महानगरपालिका में ये नई नियुक्तियां निवर्तमान पदाधिकारियों के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई।
इस बार महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के चलते गीताबेन की इस पद के लिए घोषणा की गई। मनपा के ये सभी नए पदाधिकारी मंगलवार को अपना पदभार संभालेंगे। इस पर नवनियुक्त महापौर और उपमहापौर ने जूनागढ़ महानगरपालिका के विकास कार्यों को और ज्यादा गति देने की बात कही। उन्होंने इन पदों पर चयन के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का आभार व्यक्त किया। जूनागढ़ मनपा में भाजपा का शासन है। यहां पर वर्ष 2019 में हुए चुनाव में भाजपा को 55 सीटें मिली थीं वहीं कांग्रेस के पास सिर्फ २ और एनसीपी के 3 पार्षद हैं।

राज्य में फिलहाल आठ महानगरपालिकाएं हैं। इन सभी आठ मनपा-अहमदबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर व जूनागढ़- में भाजपा का शासन है। गत वर्ष छह महानगरपालिकाओं के चुनाव हुए थे। इन सभी में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी वहीं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।