
वडोदरा के कोविड अस्पतालों में होगी फायर सेफ्टी की जांच
वडोदरा. अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग दुर्घटना के बाद वडोदरा महानगरपालिका प्रशासन भी हरकत में आया है। अब वडोदरा के कोविड अस्पताल में भी फायर सेफ्टी की जांच होगी। वडोदरा के कोरोना के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने महानगरपालिका आयुक्त को यह आदेश दिए हैं।
वडोदरा फायर ब्रिगेड के चीफ फायर ऑफिसर पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा कि पिछले पांच माह में कोरोना महामारी में वडोदरा के निजी अस्पतालों में कोविड-19 की सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन अब तक किसी भी कोविड अस्पताल में फायर सेफ्टी की जांच के आदेश नहीं मिले थे। हालांकि गुरुवार को कोविड अस्पतालों में फायर सेफ्टी की जांच के आदेश मिले हैं।
उधर, वडोदरा महानगरपालिका आयुक्त नलिन उपाध्याय ने कहा कि फायर ब्रिगेड को अस्पतालों में जांच के आदेश दिए गए हैं। कोविड अस्पतालों की सूची दी जा चुकी है।
डॉ. राव के अनुसार फायर सेफ्टी और बाढ़ के हालातों को देखते हुए कोविड अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। हालांकि अहमदाबाद की घटना के बाद गुरुवार को कोविड अस्पतालों में भी फायर सेफ्टी की जांच के आदेश कराने के लिए महानगरपालिका आयुक्त को आदेश दिए गए हैं।
Published on:
07 Aug 2020 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
