अहमदाबाद.शहर में हुए भीषण विमान हादसे को तीन दिन बीत गए हैं लेकिन दो वर्ष की नन्हीं बच्ची और उसकी 55 वर्षीय दादी का अब तक कहीं पता नहीं चला है। ये दोनों लापता बताए जाते हैं। इसे लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दरअसल, सरलाबेन ठाकोर की बेटी आध्या (2) बी जे मेडिकल काॅलेज के होस्टल के पास अपनी दादी के साथ रहती थी। हादसे के बाद दादी-पोती का अभी तक कोई पता नहीं चला है। आध्या की माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सरलाबेन ने अस्पताल में पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी दिया है, लेकिन अभी तक शवों से कोई मैच नहीं हुआ है।
सरला अपने पति के साथ उसी हॉस्टल में टिफिन सेवा देती है जहां यह हादसा हुआ था। सरला के एक रिश्तेदार ने बताया कि सभी जगह ढूंढ लिया गया है लेकिन दोनों नहीं मिले हैं। पुलिस को भी इस संबंध में अवगत करवाया गया है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
14 Jun 2025 11:26 pm