26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्थानीय निकाय चुनावः गुजरात भाजपा ने बनाई राज्य चुनाव प्रबंधन समिति

पूर्व गृह राज्यमंत्री गोरधन झड़फिया को आठ सदस्यीय समिति के संयोजक की जिम्मेदारी, समिति में पांच पूर्व मंत्री भी शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
Gordhan Zadafia

गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोरधन झड़फिया।

Ahmedabad. गुजरात में आगामी एक- दो महीने में ही स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए गुजरात प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद इस समिति के गठन की घोषणा की।

पार्टी की ओर से आठ सदस्यीय समिति बनाई गई है जिसमें पांच पूर्व मंत्री हैं। गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री व दाहोद सांसद जशवंत सिंह भाभोर, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान, पूर्व मंत्री बाबू बोखीरिया और पूर्व मंत्री प्रदीप परमार शामिल हैं। इसके अलावा विधायक एवं प्रदेश के संगठन महापर्व के प्रदेश संयोजक रहे उदय कानगड भी सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष पटेल तथा वलसाड जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री शिल्पेश देसाई भी सदस्य होंगे।

समिति में भौगोलिक समीकरण का रखा ध्यान

इस समिति में सदस्यों की नियुक्ति में राज्य की भौगोलिक और कुछ हद तक जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा नए संगठन में जगह नहीं मिल पाने वाले अहम नेताओं को इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह समिति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की रणनीति, प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएगी।