7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस हूं ‘मेरा सोंग देखना है तो आओ’ कहकर तीन को लूटा

रामोल गत्राड रोड पर ओएनजीसी कुए के पास ले जाकर युवती व दो लोगों ने लूटा, कपड़े उतराकर वीडियो भी बनाया

2 min read
Google source verification
Ramol

एक्ट्रेस हूं 'मेरा सोंग देखना है तो आओ' कहकर तीन को लूटा

अहमदाबाद. व्यापारियों को फोन करके खुद के एक्ट्रेस होने की पहचान देकर 'मेरा सोंग देखना है तो आओ' कहते हुए रामोल के गत्राड रोड पर व्यापारियों को ले जाकर उनके पास से सोने के आभूषण व नकदी लूटने की घटना सामने आई है। इस मामले में तीन लोगों ने रामोल थाने में एक युवती व दो अन्य ऑटो चालक व सवार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लूटने के बाद व्यापारियों व लोगों के कपड़े उतरवाकर उनका वीडियो बनाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी होने का आरोप लगाया है।
अनुपम सिनेमा के पास साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट बनाने वाली फैक्ट्री चलाने वाले शैलेष पटेल (४५) ने इस मामले में मंगलवार को संजना नाम की युवती और ऑटो में आए दो युवकों के विरुद्ध लूट व विश्वासघात का मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि संजना नाम की युवती ने उन्हें फोन करके कहा कि वह एक एक्ट्रेस है। सोंग बनाने का काम करती हूं। तुम्हें सोंग देखना है तो मैं बताऊं वहां आओ या मेरे साथ चलो।
पहले 11 नवंबर को फोन आया तब तो शैलेषभाई ने बात नहीं की, लेकिन 23 नवंबर को फोन आया तो शैलेषभाई वस्त्राल निरांत चार रास्ते पर ही थे, जिससे उन्होंने बात की।
युवती ने वस्त्राल चार रास्ते पर बुलाया। वहां आई और कहा कि गत्राड रोड पर ही उसके सोंग की शूटिंग हैं, जिससे उसने शैलेष भाई का स्कूटर ड्राइव किया और शैलेष को बिठाकर गत्राड रोड पर ओएनजीसी कुए के पास ले गई। वहां पहुंचते ही एक ऑटो रिक्शा में दो युवक भी आ गए। युवती और दोनों युवक शैलेष को पकड़कर खेत में ले गए। वहां उनके पास से ५० हजार रुपए लूट लिए और उनके कपड़े उतरवाकर उनका वीडियो बनाया। उनके साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी।
ऐसी ही शिकायत वटवा निवासी शहजाद पठान की ओर से भी दर्ज कराई गई है। उनके पास से युवती और दो युवकों ने इसी प्रकार से वस्त्राल बुलाकर पांच हजार रुपए और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। तीसरा मामला अहमदाबाद जिले की बावला तहसील के रोयका गांव निवासी प्रताप गोहिल ने दर्ज कराया है। उनके पास से एक लाख ८० हजार रुपए कीमत के छह तोला सोने के आभूषण लूटने का आरोप है।