22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मन की बात: ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ने वाले प्रमुख शहरों में अहमदाबाद

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 3 साल में 70 लाख पौधे लगाने के अभियान को सराहा, साबरमती रिवरफ्रंट, कांकरिया तालाब सहित अन्य तालाबों के पुनर्विकास की तारीफ की

2 min read
Google source verification

File photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 121वीं कड़ी में अहमदाबाद मनपा के थ्री मिलियन ट्री अभियान के तहत बीते तीन सालों में लगाए गए 70 लाख से अधिक पेड़ों के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि साबरमती रिवरफ्रंट के निर्माण, कांकरिया तालाब और अन्य तालाबों के पुनर्विकास के चलते अहमदाबाद ग्लोबल वॉर्मिग के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख शहरों में से एक बन गया है।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस दौरान पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को और सार्थक करने की प्रतिबद्धता जताई। अहमदाबाद शहर में ग्रीन कवर बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 2024 से मनपा ने मिशन थ्री मिलियन ट्री अभियान शुरू किया। मनपा ने 100 दिन में ही 30 लाख से अधिक पेड़ लगा दिए। यह अभी भी जारी है, इससे शहर का ग्रीन कवर क्षेत्र बढ़ा है। शहर के 48 वाड़ों के 147 भूखंडों में पौधे लगाए गए।

राज्य में बारिश से पूर्व लगेंगे 50 लाख पौधे

मन की बात के संबोधन के बाद रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पीएम के आह्वान पर राज्य के शहरी भागों में बारिश से पूर्व ही 50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अहमदाबाद शहर में इस वर्ष 40 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है। शहर में पिछले पांच वर्षों में 260 से अधिक शहरी वन, ऑक्सीजन पार्क विकसित किए गए हैं।

नई आवास योजना में एक प्रतिशत जमीन पेड़ों के लिए

सीएम ने कहा कि शहर में नई बनने वाली आवास योजनाओं में एक फीसदी जमीन शहरी वन आरक्षित योजना के लिए रखी जाएगी। राज्य की 38 नगरपालिकाओं में बगीचे बनाने की भी योजना है।अहमदाबाद मनपा का ग्रीन क्षेत्र बढ़ा

अहमदाबाद महानगरपालिका ने बताया कि वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक मनपा क्षेत्र में 93 लाख पौधे लगाए हैं। शहर का ग्रीन कवर 12.5 फीसदी हो गया है, जो पांच साल पहले छह प्रतिशत था। प्रति व्यक्ति के आधार पर देखें तो ग्रीन कवर 8.4 वर्ग किलोमीटर हो गया है। शहर के 48 में से 41 वार्डों में ग्रीन कवर बढ़ा है।

पिछले पांच वर्षों में अहमदाबाद शहर में लगे पौधे

वर्ष- पौधों की संख्या

2019-20.....1166387

2020-21..... 1013856

2021-22 ....1282014

2022-23 ....2075431

2023-24 ....3000000 से अधिक(स्त्रोत: अहमदाबाद मनपा)