13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट बैंक नराकास की बैठक में पुरस्कार वितरित

आधुनिक लद्दाख के निर्माता कुशोक का जन्म शताब्दी समारोह आज

2 min read
Google source verification
meeting

राजकोट. बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के संयोजन में कार्यरत बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 14वीं बैठक व पुरस्कार वितरण समारोह समिति अध्यक्ष व बॉब के उप महाप्रबंधक आर.एन. रींगसिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वयन (पश्चिम) की उप निदेशक डॉ. सुनीता यादव मौजूद रहीं।
बैठक में संसदीय राजभाषा समिति एवं भारतीय रिजर्व बैंक को दिए गए आश्वासनों के पूर्ण पालन, राजभाषा विभाग की वेबसाईट पर ऑन लाइन रिपोर्टिंग सुविधा, समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग, अंतर बैंक प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन तथा आगामी छमाही के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैंक नराकास की गृहपत्रिका राजगरिमा और क्रेडिट मोनिटरिंग पर हिन्दी में पत्रक का विमोचन भी किया गया।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के उप महाप्रबंधक विकास गोयल, देना बैंक के अंचल प्रमुख के.वी. सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक सुनील एस. चव्हाण, कॉर्पोरेशन बैंक के अंचल प्रमुख कृष्ण राजा राव, बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक बी. रविंदर, केनरा बैंक के मंडल प्रमुख सीताराम गर्ग, आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख प्रदोष कुमार झा के अलावा शहर के सभी सरकारी क्षेत्र के बैंकों के प्रशासनिक प्रमुख, शाखा प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी भी मौजूद थे। बैंक नराकास के सदस्य सचिव चन्द्रवीर सिंह राठौड़ ने संचालन किया।

आधुनिक लद्दाख के निर्माता कुशोक का जन्म शताब्दी समारोह आज
अहमदाबाद. कुशोक बकुला रिम्पोछे जन्म शताब्दी समारोह समिति की गुजरात इकाई की ओर से 'आधुनिक लद्दाख के निर्माताÓ कुशोक बकुला रिम्पोछे जन्म शताब्दी समारोह यहां गुजरात यूनिवर्सिटी के सीनेट हॉल में शनिवार शाम 6.30 बजे से आयोजित होगा।
समिति के संयोजक जीवण आहीर व सीमाजन कल्याण समिति की गुजरात इकाई के कार्याध्यक्ष हिम्मतसिंह वसण के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि सिंचाई व जलापूर्ति राज्यमंत्री परबत पटेल, मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर होंगे।