17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat गांधीनगर में सर्वाधिक सर्दी, तापमान 9 डिग्री

आगामी दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat गांधीनगर में सर्वाधिक सर्दी, तापमान 9 डिग्री

Gujarat गांधीनगर में सर्वाधिक सर्दी, तापमान 9 डिग्री

अहमदाबाद. प्रदेश में मंगलवार को नौ डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गांधीनगर में सबसे अधिक सर्दी रही। आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ भागों में शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि पिछले दिनों के तुलना में राज्य के अन्य भागों में तापमान में वृद्धि हुई है।
पिछले कुछ दिनों से गुजरात में सर्दी का जोर है। शीतलहरों के चलते कच्छ के नलिया में सबसे कम तापमान दर्ज हो रहा था। इसके बाद मंगलवार को राजधानी गांधीनगर में नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। अहमदाबाद शहर में मंगलवार को 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि कच्छ के नलिया में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में 13, राजकोट में 15 सूरत में 17.5 और कच्छ के भुज में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इन शहरों में हालांकि तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्यभर में दो से चार डिग्री तक तापमान कम हो सकता है। साथ ही कच्छ रीजन व आसपास के भागों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है।