14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में गुम 13,641 महिलाएं

आज गुजरात के साथ-साथ देश भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं एक तरफ जहां राज्य में स्त्री पुरुष लिंगानुपात की संख्या लगातार घटते...

2 min read
Google source verification
Missing 13,641 women in Gujarat

Missing 13,641 women in Gujarat

वर्ष 2016 में 6386 तथा गत वर्ष 7255 महिलाएं हुई लापता
गांधीनगर।आज गुजरात के साथ-साथ देश भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं एक तरफ जहां राज्य में स्त्री पुरुष लिंगानुपात की संख्या लगातार घटते हुए 842 तक पहुंच चुकी है, वहीं महिलाओं के गुम होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

31 दिसम्बर 2017 तक की स्थिति के अनुसार राज्य में गत दो वर्षों में 13641 महिलाएं गुम हुई। कांग्रेस विधायकों की ओर से बुधवार को विधानसभा में पूछे गए लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016 में गुम हुई महिलाओं की संख्या 6386 थी, वहीं गत वर्ष यह संख्या बढक़र 7255 हो गई। राज्य के 33 जिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलेगा कि सबसे ज्यादा 2908 महिलाएं अहमदाबाद जिले में गुम हुईं। दूसरे स्थान पर सूूरत जिला है जहां पर इन दो वर्षों में 2626 महिलाएं गुम हुईं। राजकोट जिले में 1177, मेहसाणा जिले में 873, वडोदरा जिले में 858 तथा गांधीनगर जिले में 630 महिलाएं गुम हुईं।

उधर, इसी आंकड़ों पर नजर दौड़ाने पर यह पता चलता है कि आदिवासी बहुल जिलों में गुम होने वाली महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है। यह संख्या डांग जिले में 10, नर्मदा में 16, तापी में 30, छोटाउदेपुर जिले में 42 व दाहोद में 54 है।

इन दो वर्षों में करीब 10720 महिलाएं वापस आ गई हैं। इस तरह अब तक करीब 2802 महिलाएं अभी भी गुम हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि यह राज्य सरकार के गृह विभाग की निष्क्रियता व विफलता दिखाती है। महिलाओं को सुरक्षा देने तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं या बच्चियों की चिंता नहीं करती है। सिर्फ सरकारी खर्चों के आधार पर महिला सम्मेलनों आयोजित करने तथा नारा देना भाजपा के राज की वास्तविकता है।


जिला दो वर्षों में गुम
हुई महिलाएं
अहमदाबाद 2908
सूरत 2626
राजकोट 1177
मेहसाणा 873
वडोदरा 858
गांधीनगर 630
आणंद 559