6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: :मोरबी ब्रिज हादसे की जांच को लेकर कांग्रेस का गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र

Morbi bridge collapse, Congress, letter to Chief Justice, Gujarat HC

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: :मोरबी ब्रिज हादसे की जांच को लेकर कांग्रेस का गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र

Gujarat: :मोरबी ब्रिज हादसे की जांच को लेकर कांग्रेस का गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र

Morbi: Congress letter to Chief Justice of Gujarat HC for inquiry

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने गुुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन करने की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने मौजूदा एसआईटी को भंग करने की भी मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकोर ने बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं के साथ बातचीत में बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। इसमें हादसे की जांच के लिए गठित एसआईटी को भंग कर सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में नई टीम का गठन कर स्पष्ट जांच की जानी चाहिए। उनके अनुसार जनहित में ऐसा किया जाना चाहिए।

मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं करने पर उठाए सवाल

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने घटना में मारे गए लोगों के पोस्टमार्टम नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार मामले की जांच करने के लिए जिस एसआईटी का गठन किया गया है उसमें राज्य सरकार के अधिकारी हैं। उन्होंने इस मामले में तटस्थ जांच की मांग करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में जो परियोजनाएं शुरू की गईं हैं उनका ऑडिट किया जाए। जल्दबाजी में जो योजनाएं शुरू की गई हैं उनकी फिटनेस आदि की जांच की जाए। यदि यह सर्टिफिकेट नहीं है तो योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. जीतू पटेल समेत नेताओं ने भी मोरबी हादसे को लेकर सवाल उठाए हैं।