17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Somnath Mahadev श्रावण माह: 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए सोमनाथ महादेव के दर्शन

सोशल मीडिया के जरिए 12.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने निहारे भोलेनाथ के विविध रूप

2 min read
Google source verification
Somnath Mahadev श्रावण माह: 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए सोमनाथ महादेव के दर्शन

Somnath Mahadev श्रावण माह: 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए सोमनाथ महादेव के दर्शन

प्रभास पाटण. गुजरात के श्रावण मास 29 जुलाई से 27 अगस्त के दरम्यान प्रथम ज्योर्लिंग सोमनाथ महादेव के प्रत्यक्ष दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इन श्रद्धालुओं ने जहां महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया वहीं महादेव के अलग-अलग रूपों में शृंगारित शिवलिंग का भी दर्शन कर खुद को धन्य किया।
इतना ही नहीं सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के लिए प्रभास पाटण नहीं आ सकने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महादेव के अद्भुत रूप के दर्शन कराने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई। इस सुविधा का एक महीने के दौरान देश-विदेश के करीब 12.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

श्रावण महीने की पूर्णिमा, चार सोमवारी, जन्माष्टमी, सातम-आठम, एकादशी, मासिक शिवरात्रि और अमावस्या समेत सभी पर्वों को सोमनाथ मंदिर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमनाथ महादेव का दर्शन, पूजन कर इस दौरान 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचे। लोगों ने इस दौरान आयोजित पालखी यात्रा, प्रहर पूजन के ज्योति पूजन, महापूजा, महाआरती में उपस्थिति दर्ज कराई। श्रावण महीने के दौरान देवाधिदेव सोमनाथ महादेव को भक्तों की ओर से 390 ध्वजा अर्पित की गई। वहीं 510 सोमेश्वर महापूजन, 84 सवालक्ष विल्वपूजा, 6865 रुद्राभिषेक, 2493 ब्राह्मणभोजन समेत विविध प्रकार की पूजा-विधि के साथ 4595 महामृत्यंजन मंत्रजाप कराई गई। महामृत्युंजय यज्ञ के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण देखा गया। इसके कारण पूरे महीने 16 हजार 88 श्रद्धालुओं ने महामृत्यंजय यज्ञ में आहुति अर्पित की। इस तरह इस दौरान महादेव को 3 लाख 37 हजार 848 यज्ञआहुति प्रदान की गई।

पूर्व उप राष्ट्रपति समेत मुख्यमंत्री भी पहुंचे
श्रावण के दौरान देश भर के कई गणमान्य लोग भी महादेव का दर्शन करने पहुंचे। इसमें पूर्व उप राष्ट्रपति एम वैंकैय्या नायडु, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष डॉ नीमा आचार्य, मंत्री आदि शामिल रहे।

सभी के लिए सोमनाथ ट्रस्ट की ओर
से भोजन-प्रसाद की व्यवस्था
सोमनाथ महादेव का दर्शन करने वाले सभी भक्तों के लिए सोमनाथ ट्रसट की ओर से भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट इस ध्येय से जुटा रहा कि महादेव का दर्शन करने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं जाए। श्री सोमनाथ ट्रस्ट के निशुल्क भोजनालय में 90 हजार से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए फलादि की भी व्यवस्था की गई।

दान में मिले 2.37 करोड़ रुपए
दर्शन करने आए श्रद्धलुओं ने इस दौरान जी-खोल कर दान किया। पूजा विधि, डोनेशन के रूप में कैश, ई-पेमेंट और अन्य तरीकों से 2.37 करोड़ रुपए मंदिर ट्रस्ट के पास जमा कराए गए। वहीं श्रद्धालुओं ने 30.23 लाख रुपए के धार्मिक पूजाविधि के लिए चांदी के सिक्के, स्मृति चिह्न आदि की खरीदी की। सोमनाथ महादेव के प्रसाद के प्रति भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

45 देशों के श्रद्धालुओं ने देखी ऑनलाइन पूजा
ट्रस्ट की ओर से सोशल मीडिया पर सोमनाथ महादेव की पूजा अर्चना की लाइव दिखाई गई। इस सेवा का 45 देशों के 12.75 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। लोगों ने नित्य दर्शन, पूजा, आरती, लाइव प्रसारण सहित विभिन्न अवसरों को सोशल मीडिया के सहारे देखा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशेष तिरंगा लाइटिंग थीम के एक रील को एक करोड़ से अधिक रीच मिला। इसके अलावा देश-विदेश में बसे 2126 लोगों ने ऑनलाइन पूजा कराई।