7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: मित्र ने ही की मित्र की हत्या, खुद ही कार में शव को लेकर पहुंचा थाने

Murder in Sola area, police register fir against friend -सोला हाईकोर्ट थाने के पुलिसकर्मी भी थाना परिसर में कार में शव देख चौंके, हिरासत में लेकर शुरू की जांच

2 min read
Google source verification
Ahmedabad: मित्र ने ही की मित्र की हत्या, खुद ही कार में शव को लेकर पहुंचा थाने

Ahmedabad: मित्र ने ही की मित्र की हत्या, खुद ही कार में शव को लेकर पहुंचा थाने

Ahmedabad. शहर के सोला हाईकोर्ट थाना इलाके में एक मित्र ने ही अपने मित्र की तीक्क्ष्ण हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही शव को कार में लेकर सोला हाईकोर्ट थाने पहुंच गया। थाने में खड़ी सफेद रंग की कार में शव को देख पुलिस कर्मचारी भी चौंक गए। उन्होंने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोला सिविल अस्पताल भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसमें हत्या के कारणों का पता चलेगा इस मामले में मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

युवती के मामले हुए झगड़े के दौरान गुप्ती से किया वारपुलिस के अनुसार रविवार तड़के चांदलोडिया विश्वकर्मा ब्रिज के नीचे स्वप्निल प्रजापति (22) और उसका दोस्त वेदांत जोगेश्वर राजा बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक युवती के मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिस दौरान आवेश में आए वेदांत ने गुप्ती से स्वप्निल पर एक के बाद एक वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह स्वप्निल के शव को खुद कार से ली लेकर सोला थाने पहुंच गया। तड़के थाने में कार लेकर पहुंचे वेदांत ने पुलिस को बताया कि उसने उसके मित्र की हत्या कर दी है। शव कार में है। यह सुन चौंके पुलिसकर्मियों ने थाने में खड़ी कार में जाकर देखा तो युवक का शव था। वेदांत के पता बताने पर एक पुलिसकर्मी चांदलोडिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित घर गया और स्वप्निल के पिता हसमुख प्रजापति (52) को इसकी सूचना दी। उन्होंने उनके छोटे बेटे के साथ थाने पहुंचकर देखा तो उनके बड़़े बेटे का शव कार में पड़ा था।

चार-पांच दिन से घर पर कुछ देर ही रुकता था

हसमुखभाई ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके बड़े बेटे का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती के परिजन उसे पुलिस में पकड़वाने की धमकी दे रहे थे। जिससे वह बीते चार पांच दिन से कुछ देर के लिए घर आता था। अंतिम बार वह 14 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे घर आया था और कुछ देर में ही चला गया। उसके बाद रात आठ बजे बातचीत की थी।